फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   5 people died from encephalitis be careful

दिमागी बुखार से 5 लोगों की मौत, बचकर रहें

Sun, 14 Oct 2012 10:42 AM IST
गोरखपुर/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
गोरखपुर/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 14 Oct 2012 10:42 AM IST
विज्ञापन
5 people died from encephalitis be careful
उत्तरप्रदेश में दिमागी बुखार का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा। इंसेफेलाइटिस ने पांच और लोगों की जान ले ली। मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान शनिवार को चार बच्चों समेत पांच की मौत हो गई। इनमें तीन गोरखपुर के हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कालेज प्रतिनिधि के अनुसार गोरखपुर के रामजीत (60), आदित्य (4), अंशिता (2), कुशीनगर की प्रति (4) और देवरिया की ज्योति (1) की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा इस बीमारी से पीड़ित गोरखपुर के 6, देवरिया के 6, संतकबीरनगर के 3, कुशीनगर के 3, मऊ और सिद्धार्थनगर के 1-1 बच्चे बीआरडी में भर्ती कराए गए हैं। इस साल अब तक इंसेफेलाइटिस के 2034 मरीज भर्ती कराए गए हैं, जिनमें 390 की मौत हो चुकी है। इस बीमारी से पीड़ित 275 बच्चों का बीआरडी में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


ऐसे बचें दिमागी बुखार से
साफ-सफाई रखें। सुअरों को ऐसी जगह पर रखें, जहां दूर-दूर तक मच्छर ना पनप पाएं।
दिमागी बुखार पीडि़त व्यक्ति से दूरी बनाए रखें तो अच्छा है।
पहले से ही हिमोफिलीस इन्फ्लूएंजा टाइप बी (एचआईबी) वैक्सीन लगवा लें जिससे आपका इम्युन सिस्टम इस वायरस से लड़ सकें।
जंकफूड ना खाएं और पौष्टिक खाने को प्राथमिकता दें खासकर विटामिन युक्ति खाघ पदार्थों को।
अगर आपको फ्लू हो या फिर हल्का बुखार भी हो तो इसे हल्के में ना लें बल्कि बिना देर किए अपने डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।
बदलते मौसम खासकर सर्दियों में अपने इम्युन सिस्टम को मजबूत बनाएं। इसके लिए आप नियमित रूप से व्यायाम करें।
यदि आपके क्षेत्र में दिमागी बुखार फैला हुआ है तो मास्क का प्रयोग करने में ना शरमाएं।
कानों की कोई समस्या है तो तुरंत इलाज करवाएं। कानों में दर्द या कोई समस्या से भी आप दिमागी बुखार के वायरस की चपेट में आ सकते हैं।
सामान्य से ज्यादा एल्कोहल का सेवन ना करें, इससे आपमें दिमागी बुखार होने की आशंका सामान्य से दुगुनी बढ़ जाती है।
दिमागी बुखार से बचने के लिए वैक्सीन लें ही साथ ही परिजनों को भी वैक्सीन दिलवाएं और डॉक्टर से वैक्सीन के बारे में सभी जानकारी लें।
धूम्रपान करने और इसके धुएं से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed