{"_id":"d2861be2-4e5d-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"5-employees-of-dordarshan-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री के 'ठीक है' पर दूरदर्शन के 5 कर्मी सस्पेंड ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
प्रधानमंत्री के 'ठीक है' पर दूरदर्शन के 5 कर्मी सस्पेंड
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 25 Dec 2012 03:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा सोमवार को दिए राष्ट्र के नाम संदेश का संपादन ठीक न होने के कारण दूरदर्शन के पांच कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दिल्ली में गैंगरेप के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों के बाद प्रधानमंत्री ने कल राष्ट्र के नाम संदेश दिया था। संदेश में उन्होंने गैंगरेप के खिलाफ गुस्से को जायज बताते हुए लोगों से शांति और संयम बनाने की अपील की।
विज्ञापन
लगभग एक मिनट के भाषण के अंत में प्रधानमंत्री ने 'ठीक है' शब्द बोला था। प्रधानमंत्री संभवतः भाषण की रिकार्डिंग के बारे में पूछ रहे थे कि ठीक है या नहीं लेकिन संपादन न होने के कारण ये शब्द भी प्रसारित हो गए।
विज्ञापन
सोशल मीडिया में इन दो शब्दों ने ही तहलका मचा दिया। ट्विटर पर लोग प्रधानमंत्री के बारे में मजाक भरी टिप्पणियां करने लगे। कुछ ने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय में एडीटिंग का यह हाल है तो बाकी चीजों के बारे में क्या कहा जा सकता है।
एक रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने दूरदर्शन और एएनआई को भाषण की रिकार्डिंग के प्रसारण के लिए दो टाइम स्लॉट दिए थे, लेकिन दूरदर्शन समय पर प्रसारण नहीं कर पाया। एएनआई ने अंजाने में रिकार्डिंग को बिना संपादित किए ही 41 टेलीविजन चैनलों पर प्रसारण के लिए भेज दिया।