फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   40 Indians stranded in Iraq

इराक में फंसे 40 भारतीय, दहशत में परिजन

Wed, 18 Jun 2014 09:58 PM IST
Updated Wed, 18 Jun 2014 09:58 PM IST
विज्ञापन
40 Indians stranded in Iraq

मजदूरी करने इराक गए 41 पंजाबी युवक इस समय वहां गृहयुद्ध में फंस गए हैं। पिछले साल ये नौजवान इराक की एक कंपनी में काम करने गए थे।

विज्ञापन


इराक के मोसुल व तिकरित कस्बों में आतंकी संगठनों के कब्जे के बाद जिस कंपनी में ये नौजवान काम करते थे वह कंपनी भी भाग खड़ी हुई है। अब वहां के हालात की जानकारी पाकर उनके घरों में दहशत का माहौल है।

वहीं इस पूरे मामले में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने कहा कि हम घंटे-दर-घंटे पूरे मामले पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। हम इराक में फंसे भारतीयों को बचाने के लिए काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


अकबरुद्दीन ने बताया कि विदेश मंत्रालय के सेकेट्री (पूर्व) अनिल वाधवा ने इराक के राजदूत से भी मुलाकात की है। इराक के राजदूत ने उन इलाकों से संपर्क स्थापित करके फंसे हुए भारतीयों के बारे में विदेश मंत्रालय को सूचनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेहादियों के कब्जे में 41 पंजाबी युवक

40 Indians stranded in Iraq

अमृतसर जिले के मजीठा कस्बे के निक्टवर्ती गांव भोयेकला के युवक मनजिंदर सिंह की बहन गुरपिंदर कौर ने बताया कि उसके भाई मनजिंदर सिंह व उसके साथी जतिंदर सिंह, सोनू, सिमरन व हिमाचल का रहने वाला अमन इराक के आतंकी संगठन और आर्मी के बीच हो रहे युद्ध में फंसे हैं।

मनजिंदर सिंह समेत इराक गए 41 पंजाबी युवक इस समय वहां के जेहादियों के कब्जे में हैं। उन्हें कुछ नही पता चल रहा है। पिछले रविवार उनसे फोन पर बात हुई थी। उसके बाद उनसे कोई संपर्क नही हुआ।

पीएम और विदेश मंत्री से गुहार

40 Indians stranded in Iraq

मनजिंदर की बहन गुरपिंदर कौर ने बताया कि उनके पास के ही एक गांव की रंजीत कौर का बेटा जतिंदर सिंह भी मनजिंदर के साथ ही वहा फंसा हुआ है।

जतिंदर की मां और पिता भी परेशान हैं। पिता बलकार सिंह का कहना है कि सभी परिवारों ने अपने बच्चों को सही सलामत भारत वापस लाने के लिए प्रधानमंत्री और केंद्रीय विदेश मंत्री को अलग अलग पत्र भेजे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed