फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   300 sheeps dead after eating the poisonous Wheat

बारिश से जहरीला हुआ गेहूं, खाकर मर गईं 300 भेड़ें

Sat, 02 May 2015 09:10 AM IST
Updated Sat, 02 May 2015 09:10 AM IST
विज्ञापन
300 sheeps dead after eating the poisonous Wheat

पहले बरसात और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। लगातार भीगने के कारण गेहूं खराब हो गया। जो दाने खेत में बिखरे रहे गए वह जहरीले हो गए और खेतों में चरने वाले मवेशियों के लिए खतरा बन गए है।

विज्ञापन


शुक्रवार शाम तक गांव मुड़सेरस में खेतों में बिखरे पड़े गेहूं के दानों को खाकर तीन सौ भेड़ मर गई। करीब 200 की हालत खराब है। राजस्थान के जिला पाली की तहसील रोहेट से मौडाराम, ऊधौजी, गहवरराम, सूजाराम, घीसाराम, अल्लराम, हीराराम, पोकरजी, भुंडाराम आदि किसान अपने परिवार के साथ करीब 2500 भेड़ों के काफिले के साथ मुड़सेरस आए हैं। पाली में चारे-पानी की कमी के चलते इन्होंने इधर का रुख किया।
विज्ञापन

राजस्थान से किसान लेकर आए थे ढाई हजार भेड़

300 sheeps dead after eating the poisonous Wheat

गुरुवार रात से इनकी भेड़ मरनी शुरू हो गई थी, शुक्रवार शाम तक खेतों में 300 भेड़ मर चुकी थीं। ग्राम प्रधान नन्नूराम, खजान सिंह, बच्चू सिंह आदि की सूचना पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी स्थानीय पशु चिकित्सकों की टीम के साथ परीक्षण के लिए पहुंचे।

मौके पर उपस्थित पशुधन प्रसार अधिकारी विजयपाल शर्मा ने बताया कि खेतों में ओलावृष्टि से दूषित दाने खाकर भेड़ों में फूड प्वाइजनिंग होने की संभावना दिख रही है। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि सूचना पर सीवीओ टीम भेजी गई है।

वहां से रिपोर्ट आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे खेतों में बिखरा पड़ा अनाज पशुओं न खाने दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed