फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   3 Indians vie for $1 mn prize for outstanding teachers

गुजराती शिक्षकों का कमाल, जीता बड़ा पुरस्कार

Tue, 09 Dec 2014 11:58 AM IST
Updated Tue, 09 Dec 2014 11:58 AM IST
विज्ञापन
3 Indians vie for $1 mn prize for outstanding teachers

भारत के तीन शिक्षकों ने दुनियाभर के 50 विशिष्ट शिक्षकों में जगह बनाते हुए 'ग्लोबल टीचर प्राइज' जीत लिया है।

विज्ञापन


इन तीन में दो शिक्षक गुजरात के और एक पश्चिम बंगाल से हैं। इस पुरस्कार के लिए दुनिया भर के 127 देशों से 50 हजार से भी ज्यादा लोगों ने नामांकन भरे थे।

दुनियाभर के शिक्षकों में से चुनिंदा 50 को चुनकर पुरस्कृत करने वाला यह आयोजन वार्की फाउंडेशन आयोजित करता है।

भारत से पुरस्कार जीतने वाले तीन शिक्षक हैं जिनमें अहमदाबाद के रिवरसाइड स्कूल के किरण बिर सेठी, राजकोट के गैलेक्सी एज्युकेशन सिस्टम के बिजल दमानी और कोलकाता के बिरला हाई स्कूल के हीरा प्रसाद शामिल हैं।

ईनामी राशि 10 लाख डॉलर

3 Indians vie for $1 mn prize for outstanding teachers

शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले इन सभी शिक्षकों को 16 मार्च 2015 में दुबई में सम्मानित किया जाएगा।

इस पुरस्कार की ईनामी राशि 10 लाख डॉलर है।

इसके लिए चुने गए शिक्षकों को इस आधार पर चुना जाता है कि उन्होंने बतौर शिक्षक लोगों के जीवन को विस्तार और एक नया आयाम देने के लिए क्या प्रयास किए। उन्होंने समाज के लिए क्या किया। इसके अलावा खुद एक शिक्षक होते हुए उन्होंने समाज में दूसरे लोगों को एक शिक्षक बनने के लिए किस तरह प्रोत्साहित किया।

50 चुनिंदा शिक्षकों के लिए 127 देशों से 50 हजार से भी ज्यादा नामांकन प्राप्त हुए। जिसमें से 1300 लोगों को चुना गया और आखिर में 50 विजेताओं की घोषणा की गई। पूरी दुनिया से प्राप्त किए गए नामांकन में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इटली, केन्या, युगांडा, भारत, अफगानिस्तान जैसे देश शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed