फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   26 kg heroin near Indo-Pak border, a mobile, sim recovered

भारत पाक सीमा पास 26 किलोग्राम हेरोइन, एक मोबाइल, सिम बरामद

Thu, 10 Oct 2013 10:04 PM IST
अमर उजाला, अमृतसर
अमर उजाला, अमृतसर Updated Thu, 10 Oct 2013 10:04 PM IST
विज्ञापन
26 kg heroin near Indo-Pak border, a mobile, sim recovered
बीएसएफ की ओर से भारत पाक सीमा के पास स्थित भारतीय चौकी राजाताल के नजदीक से 26 किलोग्राम हेरोइन पकड़ी है।
विज्ञापन


हेरोइन पाक  ब्रांड की हाई डेंस्टी वाली है। यह एक किलो की पैकिंग के 26 पैकेट में सील बरामद की गई है। अंतराष्ट्रीय मार्केट में इसकी कीमत 130 करोड़ रुपये है।

इसके साथ एक अन्य पैकेट में एक मोबाइल फोन और एक पाकिस्तानी सिम भी बरामद किया गया है।

पत्रकाराें से बातचीत में बीएसएफ डीआईजी एमएफ फारूकी नेबताया कि बीएसएफ की गश्त पार्टी रात्रि के समय कंटीली तार के पास गश्त कर रही थी।

इसी दौरान बीएसएफ के जवानों को कंटीली तार के पार से कुछ घुसपैठियों की आवाजें सुनाई दी। बीएसएफ के जवानों की ओर से तस्करों पर गोलियां भी चलाई गई।

इसी दौरान तस्कर भागने में सफल हो गए। लेकिन कंटीली तार के नीचे से एक पाईप फेंक गए। इसमेें 26 पैकेट हेरोइन थी।

उन्होंने बताया कि बीएसएफ ने इस साल सीमांत इलाकों से 257.871 किलोग्राम हेरोइन पकड़ने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed