फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   20,000 rupees per head dinner date with arvind kejriwal

केजरी के साथ करना है डिनर तो देने होंगे 20 हजार रुपए

Sat, 08 Mar 2014 12:02 PM IST
Updated Sat, 08 Mar 2014 12:02 PM IST
विज्ञापन
20,000 rupees per head dinner date with arvind kejriwal

आमतौर पर कॉरपोरेट घराने प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष तरीके से सियासी दलों को चंदा देते रहे हैं। लेकिन आम आदमी पार्टी ने चंदा जुटाने के लिए नायाब रास्ता अपनाया है।

विज्ञापन


केजरीवाल जब 15 मार्च को बंगलूरू में डिनर कर रहे होंगे तब उनकी थाली में लजीज व्यंजन के अलावा नोटों की बारिश भी होने वाली है। उस तारीख को इंफोसिस के पूर्व बोर्ड मेंबर और आप सदस्य वी बालकृष्णन के साथ केजरीवाल की मीटिंग है।
विज्ञापन


उस डिनर मीटिंग में शामिल होने वाले हर शख्स को 20 हजार रुपए देने होंगे। एक घंटे की इस मीटिंग में 200 लोग शामिल होने जा रहे हैं। यदि सब कुछ ठीक रहा तो आप के खजाने में 40 लाख रुपए तो आ ही जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

'केजरीवाल को परखने का बेहतरीन मौका'

20,000 rupees per head dinner date with arvind kejriwal

बालकृष्‍ण ने अपने मेल में लिखा कि केजरीवाल और अन्य नेताओं के साथ बातचीत करने और अन्य मुद्दों पर विचार-विमर्श करने का बेहतरीन मौका है। इस मुल्क में सियासी दलों को चंदे देने के साथ ही भ्रष्टाचार की भी शुरुआत हो गई।

'आप' चंदे लेने के तरीके में बदलाव लाने और इसे पारदर्शी व स्वच्छ बनाने की पहल कर रही है। इससे प्रत्याशियों के काम और तरीके में बदलाव आएंगे।

उन्होंने कहा, 'जब तक हमलोग आगे बढ़कर कदम नहीं उठाएंगे, इसका सफल होना नामुमकिन है। मैं आप सभी लोगों से डिनर में शामिल होने और इसे आनंदायक बनाने का आग्रह करता हूं।'

चंदे पर पहले भी उठे हैं सवाल

20,000 rupees per head dinner date with arvind kejriwal

बालकृष्‍णन ने कहा, 'आम आदमी पार्टी की यह पहल कर्नाटक इंडस्ट्री के साथ भी मेलजोल बढ़ाना है। यदि बंगलूरू में यह पहल सफल होती है तो निश्चय ही दूसरे सूबे भी इसे हाथों-हाथ लेंगे।'

पहले भी आम आदमी पार्टी को विदेश से मिल रहे चंदे को लेकर सवाल उठते रहे हैं। हाल ही में पार्टी के लीगल सेल के प्रमुख अश्विनी उपाध्याय ने भी फोर्ड फाउंडेशन से मिल रहे चंदे को लेकर केजरीवाल पर जुबानी गोले दागे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed