फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   2 more attempts for UPSC's civil services exams

आईएएस, आईपीएस बनने के मिलेंगे अब ज्यादा मौके

Tue, 11 Feb 2014 08:53 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 11 Feb 2014 08:53 AM IST
विज्ञापन
2 more attempts for UPSC's civil services exams

सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों प्रतियोगियों के लिए अच्छी खबर है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) की इस प्रतिष्ठित परीक्षा में किस्मत आजमाने वाले प्रतियोगियों को दो और मौके देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह नियम सभी वर्गों के प्रतियोगियों पर लागू होगा और इस पर अमल इसी साल से होगा।

कार्मिक मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा है कि केंद्र सरकार ने सिविल सेवा परीक्षा 2014 से सभी वर्गों के प्रतियोगियों को दो अतिरिक्त अवसर देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


साथ ही कहा है कि यदि जरूरत पड़ी तो सभी वर्गों के प्रतियोगियों की अधिकतम उम्र सीमा में छूट भी मिलेगी।

सभी श्रेणियों के प्रतियोगियों को फायदा

2 more attempts for UPSC's civil services exams

इस साल सिविल सेवा परीक्षा (प्रारंभिक) 24 अगस्त को आयोजित की जाएगी। अभी तक सामान्य वर्ग के प्रतियोगी चार बार परीक्षा में बैठ सकते थे। हालांकि अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के प्रतियोगियों के लिए परीक्षा में बैठने पर कोई रोक नहीं थी।

सिविल सेवा परीक्षा 2013 के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार, पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के प्रतियोगी अधिकतम सात बार परीक्षा में भाग्य आजमा सकते थे।

अधिसूचना के अनुसार, सामान्य वर्ग का प्रतियोगी के लिए निर्धारित उम्र 21 से 30 साल है। जबकि एससी/एससी वर्ग के प्रतियोगियों को पांच और ओबीसी को 3 साल की छूट मिली हुई है।

इसके अलावा यदि कोई प्रतियोगी 1 जनवरी 1980 से 31 दिसंबर 1989 के दौरान जम्मू और कश्मीर रहने वाले को अधिकतम उम्र में 5 साल की और छूट मिलती है।

कौन चुने जाते हैं?

2 more attempts for UPSC's civil services exams

सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन यूपीएससी कराता है। इसके जरिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के साथ अन्य अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों का चयन किया जाता है।

तीन चरणों में होती है परीक्षा
सिविल सेवा की परीक्षा तीन चरणों में होती है- प्रारंभिक, मुख्य और इंटरव्यू।

विज्ञापन

अभी तक मिलते हैं मौके

2 more attempts for UPSC's civil services exams

सामान्य - 4 (30 साल की उम्र तक)
ओबीसी - 7 (33 साल की उम्र तक)
एससी/एसटी - 21 से 35 साल की उम्र तक कितनी भी बार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed