फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   1984 anti sikh riots case will run against jagdish tytler

84 दंगा: टाइटलर को झटका, दोबारा चलेगा केस

Wed, 10 Apr 2013 07:11 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Wed, 10 Apr 2013 07:11 PM IST
विज्ञापन
1984 anti sikh riots case will run against jagdish tytler

दिल्ली की कड़कड़डूमा अदालत ने 1984 में हुए दंगों के मामले में कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर के खिलाफ फिर से केस चलाने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि सीबीआई ने 2007 में अपनी रिपोर्ट में दंगों के मामले में टाइटलर को क्लीन चिट दे दी थी। 2009 में सीबीआई ने कहा था कि उसे टाइटलन के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला।
विज्ञापन


कोर्ट ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जगदीश टाइटलर को झटका देते हए सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। इसके साथ ही सिख दंगों के मामले में जगदीश टाइटलर की फाइल के फिर से खुलने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


याद दिला दें कि इंदिरा गांधी की हत्या के बाद दिल्ली में दंगे भड़क गए थे और कांग्रेस के कुछ नेताओं पर दंगा भड़काने का आरोप लगा था जिसमें टाइटलर का भी नाम था।

हालांकि वकील के मुताबिक दंगों के समय टाइटलर तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ उनके तीनमूर्ति भवन में थे। अदालत के फैसले के बाद जगदीश टाइटलर ने चुप्पी साध ली है। वहीं कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने कहा कि पूरे मामले में कानून अपना काम कर रहा है। सबूत होने पर कार्रवाई की जाएगी।

दंगों में अपने पति को खोने वाली लखविंदर कौर को उम्मीद है कि इंसाफ होगा। उनका कहना है कि जिसने जैसा किया है उसे वैसी ही सजा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed