फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   19 chinese satellites is monitoring indian waters

भारत पर पैनी नजर रखेंगे चीनी सैटेलाइट

Thu, 24 Oct 2013 02:11 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 24 Oct 2013 02:11 PM IST
विज्ञापन
19 chinese satellites is monitoring indian waters

मनमोहन सिंह के चीन दौरे से भले ही दोनों देशों के बीच दोस्ती की नई इबारत लिखने की बात कही जा रही हो लेकिन जमीनी हकीकत इससे जुदा है। दोनों देशों के बीच रिश्तों में तल्खी बनी हुई है।

विज्ञापन


चीन ने लगातार भारत पर अपनी नजर गढ़ा रखी है। इन नजरों को और पैना करने के लिए भारत के जल क्षेत्र की निगरानी में चीन की सैटेलाइट्स तैनात की गई हैं।

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के महानिदेशक अविनाश चंदर ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सामरिक रूप से महत्वपूर्ण इस क्षेत्र की निगरानी के लिए चीन के 19 सैटेलाइट काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


अविनाश चंदर ने एक सेमिनार में कहा कि भारत को और सावधान रहने की जरूरत है। साथ ही इन सैटेलाइट के जरिए प्रेषित होने वाले सूचनाओं को बेअसर करने की क्षमता हासिल करना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंदर ने जोर दिया की भारत को अपने जल क्षेत्र को सभी तीन आयामों में सुरक्षित करने के लिए तकनीक विकसित करने की आवश्यकता है। इसके लिए 80 से 100 सैटेलाइट की जरूरत है जो कुछ घंटों या एक दिन में सूचना दे सकें। यह निगरानी रणीनीतियों की समीक्षा का समय है। पश्चिम इस मामले में ज्यादा आधुनिक है।

उन्होंने आगे कहा कि हमें समुद की गहराइयों में शत्रु की सबमरीन्स की दूर से ही पहचान करने वाली डीप-सी सोनार तकनीक भी चाहिए। हालांकि डीआरडीओ पानी के अंदर अपनी क्षमताएं बढ़ाने के लिए शोध पर काम कर रहा है।


यह स्थितियां तब हैं जब अभी हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और चीन प्रधानमंत्री के बीच दोनों देशों तनाव कम करने और शांति स्थापित करने को लेकर एक अहम समझौता हुआ है। इसके तहत दोनों देशों ने सीमा पर तनाव बढ़ने से रोकने और इस तनाव की वजह से संबंधों को बिगड़ने से बचाने के लिए एक अहम करार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed