फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   1800 people died in india due to heat stroke

गर्मी का कहर जारी, देश भर में 1800 से ज्यादा की मौत

Fri, 29 May 2015 07:51 AM IST
Updated Fri, 29 May 2015 07:51 AM IST
विज्ञापन
1800 people died in india due to heat stroke

गर्मी के जानलेवा कहर के कारण देशभर में अभी तक 1826 लोगों की मौत हो चुकी है। आंध्र और तेलंगाना में ही बुधवार से अब तक 414 जानें जा चुकी हैं। तपिश से बुरी तरह प्रभावित इन दोनों राज्यों में कुल मिलाकर अभी तक 1774 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में मौसम में बदलाव की संभावना नहीं है।

विज्ञापन


आंध्र और तेलंगाना के लिए बृहस्पतिवार का दिन भी बेहद भारी रहा। आंध्र में मौत का आंकड़ा 1334 और तेलंगाना में 440 तक पहुंच गया है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार तेलंगाना के आदिलाबाद, निजामाबाद, करीमनगर और वारंगल के कई हिस्सों में दिनभर गर्म हवाएं चलीं। यहां अगले दो दिनों में भी राहत की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन


15 अप्रैल से अभी तक राज्य के नालगोंडा जिले में 126, करीमनगर में 95 और खम्मम में 82 मौतें हो चुकी हैं। वहीं आंध्र के प्रकासम में 305, गुंटूर में 197, पूर्वी गोदावरी में 158, विशाखापटनम में 157, विजयनगरम में 128 और नेल्लोर में 102 लोग गर्मी के शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

41-44 के बीच रहा पारा

1800 people died in india due to heat stroke

बृहस्पतिवार को दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्यों में अधिकतम तापमान 41 से 44 के बीच रहा। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में अधिकतम पारा 45.8 तथा दिल्ली में सामान्य से एक अधिक 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद, कानपुर, वाराणसी, मुरादाबाद तथा झांसी और आगरा मंडल में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। इसी तरह हरियाणा और पंजाब के लोगों को भी भीषण गर्मी से राहत नहीं मिली। हरियाणा में सबसे अधिक तापमान हिसार में 43.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गर्मी का असर हिमाचल प्रदेश के निचले पहाड़ी इलाकों तक पहुंच गया है। राज्य के ऊना में तापमान 43.2 डिग्री रहा।

शहर- अधिकतम तापमान
इलाहाबाद-45.8
हिसार-43.8
भिवानी-42.6
ऊना-43.2
लुधियाना-41.8
चंडीगढ़-41.6
अंबाला-41.5
पटियाला-41.4
अमृतसर-41.4
दिल्ली-41.1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed