{"_id":"5264a79e-17b2-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"17-killed-as-bus-and-truck-collide-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर में 17 मरे ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मध्य प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर में 17 मरे
छतरपुर/एजेंसी
Updated Tue, 16 Oct 2012 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में नौगांव मार्ग पर मंगलवार सुबह करीब 7 बजे बस और ट्रक की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में 17 यात्रियों की मौत हो गई और करीब 23 यात्री घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि 12 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार ने अस्पताल पहुंचते-पहुंचते दम तोड़ दिया।
एक अन्य की भी बाद में मौत हो गई। 15 मृतकों की शिनाख्त की जा चुकी है जबकि दो की पहचान अभी नहीं हो पाई है। 13 घायलों को छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से आठ की हालत काफी गंभीर है। बाकी घायलों का इलाज नौगांव सिविल अस्पताल में चल रहा है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बस दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 1-1 लाख रुपये की सहायता देने तथा घायलों को 50-50 हजार की मदद करने की घोषणा करते हुए छतरपुर जिला प्रशासन को घायलों को पर्याप्त उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।