फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   150 days employment under manrega in drought hit districts

सूखाग्रस्त जिलों में मनरेगा के तहत 150 दिन रोजगार

Mon, 07 Jan 2013 10:01 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 07 Jan 2013 10:01 PM IST
विज्ञापन
150 days employment under manrega in drought hit districts

मानसून की तुनकमिजाजी के चलते पिछले वर्ष सूखे की चपेट में आए क्षेत्रों के ग्रामीणों को ग्रामीण विकास मंत्रालय की विशेष पेशकश का लाभ मिल रहा है। इन क्षेत्रों में मनरेगा के तहत लोगों को 150 दिन का रोजगार दिया जा रहा है। इन प्रभावित जिलों में महाराष्ट्र और कर्नाटक के ज्यादातर जिले शामिल हैं। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने सूखा प्रभावित जिलों में राहत कार्यों के लिए 1900 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृति की थी, जिसमें मनरेगा के तहत 150 दिन का रोजगार भी शामिल है।

विज्ञापन


मंत्रालय के मुताबिक सूखाग्रस्त क्षेत्रों में बतौर राहत स्वच्छ पेयजल और स्वच्छता के अलावा मनरेगा सहित अन्य योजनाओं के लिए लगभग 1900 करोड़ रुपये का योगदान किया है। मंत्रालय ने शुद्ध पेयजल के लिए कर्नाटक को 286.82 करोड़, गुजरात 245.84 करोड़, महाराष्ट्र को 160.70 करोड़, हरियाणा को 115.47 करोड़ और पंजाब को 37.20 करोड़ रुपये दिए हैं। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में मनरेगा के तहत 150 दिन का रोजगार भी दिया जा रहा है, जो एक वर्ष तक मान्य है। अभी यह योजना महाराष्ट्र और कर्नाटक के सूखा प्रभावित जिलों में चल रही है।
विज्ञापन


वैसे अभी तक मनरेगा के तहत सूखा प्रभावित क्षेत्रों में कुल कितने रोजगार प्रदान किए गए इसका ब्योरा मंत्रालय के पास नहीं है, लेकिन पिछले वर्ष के मुकाबले चालू वित्त वर्ष में सूखा प्रभावित क्षेत्रों में 50 दिन के अतिरिक्त रोजगार से कुल रोजगार दिवस की संख्या में खासा इजाफा होने की उम्मीद है। सूखा प्रभावित क्षेत्रों में मनरेगा के तहत कामगारों से ज्यादातर जल संरक्षण, कृषि और शुद्ध पेयजल की उपलब्धता की योजनाओं के कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed