{"_id":"c4c0af12-1de4-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"140-lathait-will-protect-kejriwal-in-farukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरुखाबाद में केजरीवाल की सुरक्षा करेंगे 1400 लठैत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
फरुखाबाद में केजरीवाल की सुरक्षा करेंगे 1400 लठैत
फरुखाबाद/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 24 Oct 2012 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ एक नवंबर को प्रस्तावित आंदोलन में अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा के लिए भारतीय किसान यूनियन 1400 लठैत तैयार कर रही है। यूनियन ने कानून मंत्री सलमान खुर्शीद द्वारा अरविंद केजरीवाल को 'फरुखाबाद से वापस न लौट पाने' की कथित धमकी के बाद यह कदम उठाया है। इनमें 200 किसान लठैतों का विशेष दस्ता केजरीवाल की व्यक्तिगत सुरक्षा में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
यूनियन के जिलाध्यक्ष अरविंद शाक्य ने बताया कि एक नवंबर को केजरीवाल के आंदालन को सफल बनाने के लिए उनकी सुरक्षा के लिए कायमगंज तराई क्षेत्र के पतरौली गांव में लठैतों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इंडिया अगेंस्ट करप्शन के सदस्य लक्ष्मण सिंह ने बताया कि केजरीवाल की सभा में इटावा, मैनपुरी, एटा, शाहजहांपुर तथा हरदोई जिलों के कार्यकर्ता भाग लेंगे। आंदोलन में सुलतानपुर के संस्था के सदस्य संजय सिंह भी मौजद रहेंगे।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक एन चौधरी ने बताया कि आंदोलन में कानून का सख्ती से पालन किया जाएगा और किसी को व्यवस्था से खिलवाड़ करने नहीं दिया जाएगा। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) केके सिंह ने कहा कि यदि आंदोलन शांति से होगा तो कोई कठिनाई नहीं होगी। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आफताब हुसैन खां ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता इस आंदोलन का संयमित ढंग से विरोध करेंगे।
विज्ञापन