फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   14 long weekends in new year 2015 - Welcome 2015

2015 में ज्यादा छुट्टियां पाने के पढ़िए 14 फॉर्मूले

Thu, 01 Jan 2015 08:21 AM IST
Updated Thu, 01 Jan 2015 08:21 AM IST
विज्ञापन
14 long weekends in new year 2015 - Welcome 2015

अगला साल आप लोगों के लिए बहुत सारी छोटी-छोटी छुट्टियों से भरा होने वाला है। सिर्फ थोड़ी सी प्लानिंग से आप पूरे साल भर में करीब 14 वीकेंड ऐसे निकाल सकते हैं, जिनमें आप परिवार, दोस्तों या गर्लफ्रेंड के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

विज्ञापन


जैसे कि गणतंत्र दिवस सोमवार को, गांधी जयन्ती शुक्रवार को, दिवाली गुरुवार को और होली शुक्रवार को पड़ रही है। ऐसे मौकों पर वीकेंड को सिर्फ थोड़ी सी प्लानिंग के साथ यादगार बनाया जा सकता है। इन त्योहारों के साथ वीकेंड के बीच आने वाले दिन आप ऑफिस से छुट्टी ले सकते हैं।
विज्ञापन


आइए समझते हैं इन 14 वीकेंड को कैसे बना सकते हैं यादगार पल-

1- 1 जनवरी को न्यू ईयर का दिन है, जिसकी अक्सर छुट्टी रहा करती है। आप 2 जनवरी को ऑफिस से छुट्टी ले लीजिए। इसके बाद 3 और 4 तारीख को वीकेंड है। इस तरह आप कुल मिलाकर 4 दिन की छुट्टी का लुत्फ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


2- 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयन्ती की छुट्टी है। 24 और 25 को वीकेंड और फिर 26 तारीख को गणतन्त्र दिवस की छुट्टी है। इस तरह 23 से लेकर 26 तारीख तक आप 4 दिन की छुट्टी का आनन्द ले सकते हैं।

फरवरी में मिलेगा 4 दिनों का लॉन्ग वीकेंड

14 long weekends in new year 2015 - Welcome 2015

3- 14 और 15 फरवरी को वीकेंड है। इसके बाद 17 फरवरी मंगलवार को महाशिवरात्रि की छुट्टी है। आप 16 फरवरी को ऑफिस से छुट्टी ले लें और 14 फरवरी से 16 फरवरी तक के 4 दिन के लॉन्ग वीकेंड पर निकल जाएं।

4- 6 मार्च को होली है और इसके बाद 7 और 8 मार्च को वीकेंड। इस तरह आप कुल मिलाकर 3 दिन की छुट्टी पर कहीं घूमने जा सकते हैं।

5- 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे है। इसके बाद 4 और 5 अप्रैल को वीकेंड है। इस तरह 3 से 5 तारीख तक कुल मिलाकर तीन दिन की छुट्टी है।

स्वतंत्रता दिवस भी देगा मस्ती का मौका

14 long weekends in new year 2015 - Welcome 2015

6- 11 और 12 अप्रैल को वीकेंड है, इसके बाद 14 तारीख को अंबेडकर जयंती की छुट्टी रहेगी। अगर आप 13 तारीख को ऑफिस से छुट्टी ले लें तो 11 से 14 तक कुल मिलाकर 4 दिन के लिए कहीं घूमने का प्लान बनाया जा सकता है।

7- 1 मई को लेबर डे है, जिसके बाद 2 और 3 को वीकेंड आ जाएगा। इतना ही नहीं, 4 मई को बुद्ध पूर्णिमा की छुट्टी रहेगी। ऐसे में आपको 1 तारीख से 4 तारीख तक कुल मिलाकर चार दिनों की छुट्टी मिल जाएगी।

8- 15 और 16 अगस्त को वीकेंड है और 18 अगस्त को पारसी न्यू ईयर की छुट्टी रहेगी। ऐसे में अगर 17 तारीख को ऑफिस से छुट्टी ले ली जाए तो 15 से लेकर 18 अगस्त तक कुल मिलाकर चार दिन की छुट्टी का मजा लिया जा सकेगा।

गांधी जयंती के साथ करें वीकेंड प्लान

14 long weekends in new year 2015 - Welcome 2015

9- 17 सितंबर को गणेश चतुर्थी की छुट्टी रहेगी, जिसके बाद 19 और 20 तारीख को वीकेंड पड़ेगा। ऐसे में अगर 18 तारीख को ऑफिस से छुट्टी ले ली जाए तो 17 से लेकर 20 तारीख तक चार दिन के हॉलीडे में कहीं घूमने का प्लान बनाया जा सकता है।

10- 24 सितंबर को बकरीद का अवकाश रहेगा। इसके बाद 26 और 27 को वीकेंड है। ऐसे में सिर्फ 25 तारीख की छुट्टी लेने भर से 24 से 27 तारीख तक के हॉलीडे का लुत्फ उठाया जा सकता है।

11- 2 अक्टूबर को गांधी जयंती है, जिसके बाद 3 और 4 तारीख को गांधी जयंती है। इस तरह से कुल मिलाकर 3 दिन की छुट्टी मिल जाएगी।

नवंबर में मिलेगा सबसे लंबा हॉलीडे

14 long weekends in new year 2015 - Welcome 2015

12- 22 अक्टूबर को दशहरा की छुट्टी रहेगी, इसके बाद 24 और 25 को वीकेंड है। आप सिर्फ 23 तारीख की छुट्टी लेकर 4 दिनों के इस वीकेंड को भी घूमने फिरने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

13- साल का सबसे बड़ा हॉलिडे नवंबर में पड़ रहा है। इस महीने में 7 और 8 नवंबर को वीकेंड के पास दूसरा वीकेंड 14 और 15 को है। इसके बीच में 9-13 तारीख तक दिवाली की छुट्टी है। इस तरह कुल मिलाकर 9 दिन की छुट्टी मिलेगी।

14- 24 दिसंबर को ईद-ए-मिलाद और 25 दिसंबर को क्रिसमस डे की छुट्टी रहेगी। इसके बाद 26 और 27 को वीकेंड होने की वजह से आपको कुल मिलाकर 4 दिन की छुट्टी मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed