{"_id":"c146af3d4a0472c024de34b9dd7726ce","slug":"125-toll-plaza-will-be-over-at-feb-end-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरीः महीने के अंत तक खत्म होंगे 125 टोल प्लाजा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
खुशखबरीः महीने के अंत तक खत्म होंगे 125 टोल प्लाजा
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Fri, 13 Feb 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजमार्गों पर लोगों का शुल्क बचाने लिए केंद्र सरकार ने 125 टोल प्लाजा खत्म करने का निर्णय किया है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि कुछ राजमार्गों से फरवरी के अंत तक ये टोल प्लाजा हटा लिए जाएंगे।
विज्ञापन
गडकरी ने जानकारी देते हुए कहा कि 65 राजमार्गों से टोल संग्रह पहले ही बंद किया जा चुका है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने निर्णय लिया है कि जिन मार्ग परियोजनाओं में 50 करोड़ से कम का निवेश हुआ है वहां भी टोल मुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
सड़क परिवहन मंत्री ने इंडिया-आईआईएम कोलकाता के अध्ययन के हवाले से जानकारी दी कि देशभर में ई-टोल संग्रह प्रणाली से 88 हजार करोड़ की बचत होगी। उन्होंने कहा कि मुंबई-दिल्ली मार्ग पर 350 टोल प्वाइंट्स में से 140 को ई-टोल में परिवर्तित किया जा चुका है।
विज्ञापन