फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   12 bjp rebel mla resign in karnataka

कर्नाटक में येदियुरप्पा को लगा दोहरा झटका

Tue, 29 Jan 2013 09:51 PM IST
बंगलूरू/एजेंसी
बंगलूरू/एजेंसी Updated Tue, 29 Jan 2013 09:51 PM IST
विज्ञापन
12 bjp rebel mla resign in karnataka

कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के लिए संकट उत्पन्न कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को मंगलवार को दोहरा झटका लगा है। एक ओर जहां विधानसभा अध्यक्ष केजी बोपैया ने येदियुरप्पा के वफादार 12 विधायकों के इस्तीफे पर निर्णय को ठंडे बस्ते में डाल दिया है, वहीं दूसरी ओर कर्नाटक जनता पार्टी के पूर्व संस्थापक ने लिंगायत समुदाय के ताकतवर नेता को पार्टी के अध्यक्ष पद से हटा दिया है।

विज्ञापन


येदियुरप्पा के समर्थक 13 विधायकों ने मंगलवार को स्पीकर केजी बोपैया से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के पत्र सौंपे। बोपैया ने सभी विधायकों से एक-एक कर मुलाकात जानना चाहा कि वे खुद अपनी इच्छा से इस्तीफा दे रहे हैं या नहीं। इसके बाद उन्होंने इस्तीफा पर अपने फैसले को टाल दिया।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री अपने वफादार विधायकों का इस्तीफा दिलवाकर 4 फरवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार की दिक्कतें बढ़ाना चाहते थे। येदियुरप्पा ने स्पीकर के कदम की आलोचना करते हुए इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया। साथ ही उन्होंने स्पीकर के इस्तीफे की मांग की। मेरा समर्थन कर रहे 12 विधायकों को अयोग्य घोषित करने के लिए भाजपा ने साजिश रची है और बोपैया सत्तारूढ़ पार्टी की कठपुतली के रूप में काम कर रहे हैं। भाजपा के दो विधायकों ने सोमवार को 12 बागी विधायकों को अयोग्य घोषित करने संबंधी याचिका स्पीकर को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसर झटका येदियुरप्पा को अपनी ही पार्टी की ओर से लगा है। कर्नाटक जनता पार्टी (केजीपी) के संस्थापक अध्यक्ष पदमनाभा प्रसन्ना ने चुनाव आयोग को एक पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि पार्टी की कार्यकारिणी की आपात बैठक 20 दिसंबर 2012 को हुई। इस बैठक में प्रदेश इकाई अध्यक्ष पद के लिए येदियुरप्पा को नामित किए जाने के फैसले को वापस लिए जाने का निर्णय लिया गया।


येदियुरप्पा को कोर्ट में पेश होने का आदेश
सीबीआई कोर्ट ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और उनके दो बेटों को अवैध खनन रिश्वत मामले में 23 मार्च को पेश होने का आदेश दिया है। व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होने से छूट संबंधी याचिका को मंजूर करते हुए सीबीआई कोर्ट के प्रधान जज डीए वेंकट सुदर्शन ने येदियुरप्पा और उनके दो बेटों बीवाई विजयेंद्र तथा बीवाई राघवेंद्र को बिना किसी विफलता के 23 मार्च को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री के दामाद आरएन सोहन कुमार और पूर्व मंत्री कृष्णैया शेट्टी समेत अन्य आरोपी कोर्ट में मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed