{"_id":"7cb9faf4-03a2-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"11th-students-will-get-tablet-camera","type":"story","status":"publish","title_hn":"11वीं के विद्यार्थियों को मिलेंगे कैमरा वाले टैबलेट","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
11वीं के विद्यार्थियों को मिलेंगे कैमरा वाले टैबलेट
रमण शुक्ला/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Sep 2012 09:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिलेश सरकार सूबे के 2012-13 में दसवीं पास कर ग्यारहवीं में नामांकन कराने वाले विद्यार्थियों को कैमरा से लैस टैबलेट व लैपटॉप बांटेगी। शासन द्वारा लैपटॉप व टैबलेट खरीद के लिए निर्धारित मानक में कैमरा की सुविधा को भी शामिल किया गया है। इसी तरह लैपटॉप व टैबलेट में वाई-फाई और ब्लू टूथ की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
शासन ने टैबलेट की खरीद के लिए विशेषज्ञों की गठित समिति द्वारा स्पेसिफिकेशन निर्धारित किए जाने के बाद शासनादेश जारी कर दिया है। अब शीघ्र ही शासन द्वारा खरीद प्रक्रिया के लिए नामित एजेंसी यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन की ओर से निर्धारित टेंडर जारी करने की तैयारी है।
करीब 10 इंच स्क्रीन वाले टैबलेट में टच स्क्रीन की सुविधा भी विद्यार्थियों को उपलब्ध होगी। थ्रीजी सपोर्टेड टैबलेट में 15 मीटर एरिया की वाई-फाई सुविधा भी मिलेगी। इसी तरह टैबलेट में तीन मेगा पिक्सल फ्रंट कैमरा और दो मेगा फिक्सल बैक कैमरा की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की कमजोर आपूर्ति व्यवस्था को देखते हुए 6 घंटे बैकअप वाली बैट्री उपलब्ध कराए जाने का प्रावधान किया गया है। टैबलेट में किसी तरह की तकनीकी खराबी आने पर विद्यार्थी इसे एक साल तक आपूर्ति करने वाली कंपनी द्वारा जिला स्तर पर खोले गए सर्विस सेंटर में जाकर सही करवा सकते हैं।
महत्वपूर्ण बात यह है कि सरकार ने टैबलेट आपूर्ति करने से पहले केन्द्र सरकार के प्रयोगशाला और स्पेसिफिकेशन कंपनी से मानक और गुणवत्ता की जांच कराने की शर्ते भी रखी है। टैबलेट में ऑडियो व वीडियो की अच्छी रिकार्डिंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी। की-बोर्ड रख-रखाव संबंधित सुविधा को ध्यान में रखते हुए अलग से विशेष चमड़े की कवर मुहैया होगी। ताकि सालों तक विद्यार्थी सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए टैबलेट को सुरक्षित रख सकें।
और क्या होगा खास
-एंड्रॉयड 4.0 आईसीएस
-8 जीबी इंटरनल फ्लैश मेमोरी
-32 जीबी मेमोरी एसडी कार्ड
-मल्टी कोर प्रोसेसर
-1 जीबी डीडीआर-3 रैम
-एक साल की वारंटी
-यूएसबी सपोर्ट
-जीपीआरएस के साथ तमाम आधुनिक सुविधाएं