फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   1000 crore deposit in bank of gujarat's village

गुजरात: इस गांव के बैंकों में जमा 1,000 करोड़

Thu, 18 Dec 2014 09:20 AM IST
एजेंसी/वडोदरा
एजेंसी/वडोदरा Updated Thu, 18 Dec 2014 09:20 AM IST
विज्ञापन
1000 crore deposit in bank of gujarat's village

अप्रवासी भारतीयों द्वारा देश के बैंकों में पैसा रखने के मामले में केरल सबसे आगे है। वहां के बैंकों में अप्रवासी भारतीयों के करीब 90 हजार करोड़ रुपये जमा हैं। लेकिन, गुजरात के एक गांव की कहानी केरल की इस सफलता को फीका कर रही है। राज्य के आणंद जिले के धर्माज गांव की 11,333 लोगों की आबादी पर 13 बैंक हैं और उनमें 1000 करोड़ रुपये की राशि जमा है।

विज्ञापन


पिछले कई दशकों से इस गांव के अप्रवासी भारतीय इन बैंकों और डाक घरों में अपना पैसा जमा करते आ रहे हैं। उनकी जमा राशि वर्तमान में 1000 करोड़ रुपये को पार कर गई है। इस तरह धर्माज देश का एक सबसे संपन्न गांव बन गया है।
विज्ञापन


गांव के तीन हजार से अधिक पाटिदार परिवार राजसी जीवन जी रहे हैं। उनके परिवार का कोई न कोई सदस्य दशकों से विदेश से पैसा भेज रहा है। इस गांव के करीब 1700 परिवार ब्रिटेन में, करीब 300 परिवार अमेरिका में, 160 परिवार न्यूजीलैंड में, 200 परिवार कनाडा में और 60 परिवार ऑस्ट्रेलिया में बस गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह इस गांव के करीब 3120 परिवार विदेश में बसे गए हैं। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के वडोदरा मंडल के उपमहाप्रबंधक आरएन हिर्वे ने कहा कि इस गांव के अप्रवासी भारतीय यहां मौजूद सरकारी बैंकों में धन जमा करना पसंद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed