फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   100 crore of mukesh ambani is deposited in swis bank says kejarival

स्विस बैंक में अंबानी बंधुओं के सौ-सौ करोड़ जमा: केजरीवाल

Fri, 09 Nov 2012 03:13 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 09 Nov 2012 03:13 PM IST
विज्ञापन
100 crore of mukesh ambani is deposited in swis bank says kejarival

इंडिया अगेंस्ट करप्शन के नेता अरविंद केजरीवाल ने रिलायंस इंडस्ट्रीज पर हमला जारी रखा है। शुक्रवार को उन्होंने स्विस बैंक में जमा काले धन का खुलासा किया। उन्होंने स्विस बैंक के जिन खातों की जानकारी दी, उनमें अधिकांश रिलायंस इंडस्ट्रीज से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि स्विस बैंक का सारा पैसा भारत में लौट सकता है, लेकिन सरकार उसे वापस नहीं लाना चाहती है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सीबीआई के एक पूर्व डायरेक्टर के मुताबिक भारत का 25 लाख्ा करोड़ रुपया काले धन के रूप में स्विस बैंकों में जमा है। लेकिन यह किसका है, इसका आज तक खुलासा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि जुलाई 2011 में फ्रांस सरकार ने भारत सरकार को एक सीडी दी थी। इस सीडी में स्विस बैंक एचएसबीसी के 700 खातों की जानकारी थी।
विज्ञापन


सीडी में बताया गया था कि दिंसबर 2006 में एसएसबीसी में किसका कितना पैसा जमा है। उन्होंने बताया कि एचएसबीसी की जेनेवा शाखा में मुकेश अंबानी के 100 करोड़, अनिल अंबानी के 100 करोड़, वोर्टेक्स लिमिटेड के 2100 करोड़, रिलायंस के 500 करोड़, संदीप टंडन के 125 करोड़, अनु टंडन के 125 करोड़, नरेश गोयल के 80 करोड़ और डाबर के 25 करोड़ जमा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed