दिनभर की 10 बड़ी खबरें पढ़िए सिर्फ 10 मिनट में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी यूपी की दस लोकसभा सीटों पर 10 अप्रैल को वोटिंग होनी है। उर्वरा जमीन और खुशहाल इलाके के बदहाल गन्ना किसानों और जर्जर सड़कों वाले इस इलाके की राजनीति में मुजफ्फरनगर दंगा और मोदी इफेक्ट का असर साफ नजर आ रहा है।
यूपी में पहले चरण के मतदान वाले दोआबे के इस भूभाग की अधिकांश सीटें वोटों के ध्रुवीकरण की प्रयोगशाला बनती दिख रही हैं।
राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह, मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर सत्यपाल सिंह, पूर्व सेनाध्यक्ष वीके सिंह, राज बब्बर, जयाप्रदा, नगमा के साथ ही प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर की किस्मत का फैसला इसी चरण में होना है।
युवती ने अपनाया लूट का एक अनोखा तरीका
आए दिन हो रही चोरी, स्नेचिंग की वारदातें जहां आम हो गई हैं, वहीं
इन घटनाओं को अंजाम देने के लिए चोर भी अलग-अलग अंदाज अपना रहे हैं।
मामला
हरियाणा के हिसार का है। यहां एक महिला ने वृद्धा को अपने झांसे में ले
लिया। वह वृद्धा के साथ इस तरह घुल-मिल गई कि दोनों में बेटे-बेटियों के
रिश्ते करवाने की बात चल पड़ी।
घंटे भर दोनों ने मिलकर राजगुरु
मार्केट में शॉपिंग भी की। महिला ने वृद्धा को कोल्ड ड्रिंक्स और चाय भी
पिलाई और जैसे ही वृद्धा की पलक झपकी महिला पूरे सामान पर हाथ साफ कर फरार
हो गई।
श्याम लाल ढाणी निवासी वृद्धा मेवा देवी हर महीने तलाकी गेट स्थित पंजाब नेशनल बैंक पेंशन निकालने के लिए जाती हैं।
भाजपा ने खर्च किए 10 हजार करोड़
चुनाव आयोग की सख्ती के बाद भी राजनीतिक दल प्रचार अभियानों में पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं। राजनीतिक दलों के बीच ऐसे खर्चों पर आरोप-प्रत्यारोप भी शुरू हो गया है।
केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने आरोप लगाया है कि लोकसभा चुनावों में भाजपा और नरेंद्र मोदी के प्रचार अभियान 10 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि भाजपा और नरेंद्र मोदी के प्रचार में भारी पैसा खर्च किया जा रहा है। ये राशि 10 हजार करोड़ रुपए तक है।
गौरतलब है लोकसभा चुनावों में भाजपा रैलियों और जनसभाओं के अतिरिक्त प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया में भी विज्ञापन कर रही है।
चौंका देगी परेश रावल की जायदाद
दिग्गज अभिनेता और अहमदाबाद पूर्व लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार परेश रावल गुजरात के सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। उनके परिवार की कुल संपत्ति करीब 80 करोड़ है।
जायदाद के मामले में उन्होंने नवसारी से अपने पार्टी सहयोगी सी आर पाटिल को पीछे छोड़ दिया है। परेश रावल ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया। उनके सामने कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी की चुनौती होगी।
'केजरीवाल पर थप्पड़ों में सिसोदिया का हाथ'
अरविंद केजरीवाल को प्रचार के दौरान एक बार फिर हमले का शिकार होना पड़ा। मंगलवार को यहां एक रोड शो के दौरान एक ऑटो ड्राइवर ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल पर पिछले चार दिनों में यह दूसरा हमला है। इससे पहले दक्षिणी दिल्ली में भी रैली के दौरान एक शख्स ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था।
केजरीवाल को थप्पड़ मारने वाले ऑटो ड्राइवर का नाम लाली है और माना जा रहा है कि ऑटो वालों से किए गए वादों को पूरा न करने की वजह से वह नाराज था। उत्तर पश्चिम लोकसभा क्षेत्र के सुल्तानपुरी इलाके में रोड शो के दौरान पहले तो उसने केजरीवाल को माला पहनाई और फिर थप्पड़ मार दिया। इसके बाद आप कार्यकर्ताओं ने उस व्यक्ति की पिटाई कर दी। बाद में पुलिस ने उसे बचाया। घटना के तुरंत बाद आप ने इसके लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है।
अमेठी से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को चुनौती दे रहे आप के कुमार विश्वास पर भी पिछले दिनों हमले हुए हैं। केजरीवाल और कुमार विश्वास को बार-बार हो रहे हमलों पर फेसबुक और व्हाट्स एप पर लोग चटकारे ले रहे हैं।
सोनिया गांधी के अमेरिकी दौरों की क्या है सच्चाई
सोनिया गांधी से जुड़ी बड़ी खबर अमेरिका से आई, जब वहां की अदालत ने उन्हें अचानक एक समन भेज दिया। वॉल स्ट्रीट जर्नल अखबार में छपी खबर में यह जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि जब अदालत ने समन जारी किया, तो सोनिया मेडिकल जांच के लिए वहीं थीं।
अखबार में छपी खबर के मुताबिक सिख फॉर जस्टिस ने अस्पताल में समन की प्रति छोड़ी थी, लेकिन अस्पताल के स्टाफ ने समन को आगे डिलीवर नहीं किया। इसका मतलब यह हुआ कि सोनिया गांधी अमेरिका में थीं, लेकिन उन्हें समन नहीं मिला।
लेकिन चौंकाने वाली बात बाकी है। सोनिया गांधी ने अदालत के सामने दावा किया कि उन्हें इसलिए समन नहीं मिला, क्योंकि वो 2 से 9 सितंबर, 2013 के बीच अमेरिका में नहीं थीं।
गौतमबुद्ध नगर में होगा चुनाव
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव को रद्द करने की मांग की गई थी। कोर्ट ने कहा कि इस सीट पर अपने तय समय के हिसाब से ही चुनाव होंगे। गौतमबुद्ध नगर में गुरुवार को चुनाव होना है।
कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा चुनाव से पहले पार्टी छोड़ कर बीजेपी में शामिल होने के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष (कार्यकारी) मुकेश यादव और जिला उपाध्यक्ष विक्रम कसाना ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।
याचिका में रमेश चंद तोमर के मामले को लेकर जिले में चुनाव के लिए पुन: अधिसूचना जारी कराने का अनुरोध किया गया था। यह याचिका 7 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में डाली गई थी। इस याचिका में तोमर और भारतीय निर्वाचन आयोग को पार्टी बनाते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी।
नक्सली हमले में हुई तीन जवानों की मौत
छत्तीसगढ के बस्तर में संदिग्ध माओवादियों के हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान मारे गये हैं। इसके अलावा बीजापुर और सुकमा जिले में माओवादियों और सुरक्षाबल के बीच मुठभेड। की खबर है।
यह हमले ऐसे समय में हुए हैं, जब बस्तर में एक दिन बाद लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। पुलिस प्रवक्ता दीपांशु काबरा ने कहा, " सीआरपीएफ। के जवान मतदान दल को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा कर लौट रहे थे, उसी समय जगरगुंडा मार्ग में चिंतागुफा के पास बुरकापाल में माओवादियों ने हमला कर दिया।"
माओवादियों के इस हमले में सीआरपीएफ। की 85वीं बटालियन के तीन जवान मौकों पर ही मारे गये। इसके अलावा तीन जवान घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर है, जिसे इलाज के लिये हेलिकॉप्टर से रायपुर रवाना किया गया गया है।
10 रुपए में पेटी भर शराब, और ब्रांडेड भी
एक राजनीतिक दल की ओर से क्वालिटी और ब्रांड के हिसाब से 10, 20 और 50 रुपये का नोट बांटा जा रहा है। 10 रुपये के नोट पर एसीपी, 20 रुपये के नोट पर बैग पाइपर और 50 रुपये के नोट पर रोयल स्टेग की शराब की पेटी मिली हैं।
एक नोट पर एक पेटी शराब की मिल रही है। जिस किसी को एक नोट दिया जा रहा है वह खुद शराब के ठेके पर जाकर शराब की पेटी ले रहा है।
ऐसे जीत पाएंगी सुषमा स्वराज?
वर्ष 2009 में एकतरफा मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली भाजपा नेता सुषमा स्वराज विदिशा लोकसभा क्षेत्र की दूरियां तेजी से तय करने में लगी हैं।
कर्क रेखा के पास बसा यह इलाका अप्रैल के महीने में भी मध्य प्रदेश के सबसे गर्म इलाकों में से एक हो गया है।
सुषमा स्वराज रायसेन की मजार पर चादर चढ़ा रही हैं, मंदिरों पर जा रही हैं और सभाएं कर रही हैं। आप समझ सकते हैं कि यह मुकाबला पिछली बार की तरह एकतरफा नहीं है।