फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   10 big news within 10 minute

सुपरफास्ट खबरें: 10 मिनट में 10 बड़ी खबरें

Mon, 24 Mar 2014 07:46 PM IST
Updated Mon, 24 Mar 2014 07:46 PM IST
विज्ञापन
10 big news within 10 minute

जहां एक तरफ तमाम राजनीतिक दल दूसरे दलों में सेंध लगाकर बड़े नेताओं को अपने पाले में ला रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ जनता दल युनाइटेड (जेडीयू) ने अपने तेजतर्रार नेता साबिर अली को पार्टी से निकाल दिया है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की तारीफ करने पर जेडीयू ने सख्त कदम उठाते हुए साबिर अली को बाहर का रास्ता दिखाया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि साबिर अली ने नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल की तारीफ की थी। जेडीयू से निकाले जाने पर साबिर अली ने पार्टी नेतृत्व पर तीखा हमला बोला है।

बच्‍चों के पेट पर चढ़ गए भाजपा के उम्मीदवार

10 big news within 10 minute

ऐसा लगता है जैसे विवादों के साथ भारतीय जनता पार्टी का चोली-दामन का सा‌थ हो गया है। पार्टी एक मामले से निपट नहीं पाती कि दूसरा विवाद उसके सा‌थ जुड़ जाता है।

पहले नरेंद्र मोदी के लिए बनारस लोकसभा सीट को लेकर पार्टी की खूब फजीहत हुई तो उसके बाद भाजपा के पितामह लालकृष्‍ण आडवाणी ने ऊपर से लेकर नीचे तक पूरा सिस्टम हिला दिया।

इन दोनों झटकों से पार्टी अभी उबरी भी नहीं थी कि मोदी को लेकर एक नारे पर बवाल मच गया और खुद भाजपा को इसपर सफाई देनी पड़ी। लेकिन अब एक नए विवाद ने पार्टी को घेर लिया है। ताजा मामला मोदी के राज्य गुजरात से जुड़ा हुआ है।

सपाइयों का जवाबी हमला 'डर डर मोदी'

10 big news within 10 minute

विवादित नारे हर-हर मोदी, घर-घर मोदी को लेकर बैकफुट पर आई भाजपा पर अब समाजवादी पार्टी ने चुटकी ली है। रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने इस विवादित नारे को लेकर नया जुमला गढ़ा है।

यादव ने मोदी को डरावना व्यक्ति बताने वाला नारा थर्र-थर्र मोदी, डर-डर मोदी दिया है। टीओआई में छपी खबर के मुताबिक सपा कार्यकर्ताओं ने बीजेपी और अन्य पार्टी विरोधी पोस्टर भी लगाएं हैं। इन पोस्टरों मे लिखा है कि 'दुल्हा है बाराती नहीं, अन्य के पास प्रत्याशी नहीं'।

समाजवादी युवजन सभा के सदस्य अरुण गुप्ता ने टीओआई को बताया कि यह नारा होली के मौके पर बनाया गया है। गुप्ता के अनुसार भाजपा के पास योग्य उमींदवारों की भारी कमी है जिसके चलते वह दूसरी पार्टी के नेताओं को तोड़कर उन्हें टिकट बांट रहे हैं।

विज्ञापन

23 बार चुनाव हारे, फिर भी नहीं बन पाए प्रधानमंत्री

10 big news within 10 minute

लगातार सात-आठ और यहाँ तक कि नौ बार चुनाव जीतने के क़िस्से भारतीय चुनावी इतिहास में कई मिलेंगे। फिर भी लगातार 23 बार हारने के बावजूद किसी उम्मीदवार का बार-बार चुनावी मैदान में उतरते रहने का उदाहरण बमुश्किल मिलेगा।

ओडिशा के बेरहामपुर शहर के निवासी के. श्याम बाबू सुबुद्धि ने अरसे तक चुनाव लड़ने का जो कीर्तिमान बनाया, उसकी मिसाल कम से कम भारत में दूसरी नहीं मिलेगी। वैसे हरियाणा के काका जोगिंदर सिंह 'धरतीपकड़' और कर्नाटक के होत्ते पक्ष रंगास्वामी ने उनसे ज़्यादा चुनाव लड़े हैं।

किन इन दोनों में से किसी ने सुबुद्धि की तरह लगातार 57 साल तक हर चुनाव नहीं लड़ा। चूँकि इन दोनों का अब निधन हो चुका है, इसलिए सुबुद्धि का कीर्तिमान तोड़ना अब असंभव है।

भाजपा बैकफुट पर, जसंवत ने भरा निर्दलीय पर्चा

10 big news within 10 minute

भाजपा से बागी हुए पूर्व व‌िदेश मंत्री और वर‌‌िष्ठ नेता जसवंत स‌िंह ने राजस्थान के बाडमेर से न‌िर्दलीय नामांकन दाख‌िल कर द‌िया है।

जसवंत स‌िंह ने तगड़ा झटका देते हुए पार्टी के व‌िरुद्ध ख‌ुली बगावत कर दी है। जसवंत स‌िंह पार्टी से ‌ट‌िकट नहीं द‌िए जाने पर नाराज थे।

वहीं भाजपा ने कांग्रेस से आए जसवंत स‌िंह की जगह कर्नल सोनेराम को बाडमेर से ट‌िकट ‌द‌िया है। काफी द‌िनों से भाजपा में इस सीट को लेकर काफी खींचतान चल रही थी।

मोदी पर हमले को लेकर शिंदे बोले 'डॉन्ट वरी'

10 big news within 10 minute

ऐसा कई दिन से कहा जा रहा है‌ कि भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी को निशाना बनाकर आतंकवादी हमला हो सकता है। बिहार में जब वो एक रैली को संबोधित कर रहे थे, तो पटना का गांधी मैदान में एक के बाद एक कई धमाके हुए।

लेकिन अब उनकी जान को खतरा बताने से जुड़ी नई खुफिया जानकारी सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में मानव बम से हमला हो सकता है।

सूत्रों के मुताबिक आईबी (खुफिया ब्यूरो) ने अलर्ट जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि मोदी पर ऐसा हमला हो सकता है, जैसा कि 1991 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को निशाना बनाकर लिट्टे ने किया था।

'बिकनी किलर' शोभराज ने चौंकाया

10 big news within 10 minute

कुख्यात सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज ने खुलासा किया है कि वो तिहाड़ जेल में जैश-ए-मोहम्मद के चीफ मसूद अजहर के साथ दोस्ती होने के बाद उसने बतौर हथियार दलाल के तौर पर तालिबान के लिए काम किया था।

धोखा और छल करने के अपने कौशल के चलते ‘दि बिकनी किलर’ और ‘दि सर्पेंट’ नाम से चर्चित 70 वर्षीय शोभराज ने ये भी दावा किया है कि वह अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए से भी जुड़ा रहा था।

भारत सहित कई देशों की जेलों में अपना काफी समय काट चुके इस 'बिकनी किलर' ने काठमांडू जेल से एक ब्रिटिश पत्रिका को दिए गए साक्षात्कार में कहा कि तालिबान को हथियार खरीदने के लिए हेरोइन बेचने की जरूरत थी और उसने अपने संपर्कों के माध्यम से उसकी मदद की।

'कृष्‍ण की गोपी हूं'

10 big news within 10 minute

राजनीति पर क्या कहती हैं हेमामालिनी?
ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के लिए सियासत की डगर नई नहीं है। वह 2004 से ही राजनीति में हैं। इस बार भाजपा के टिकट पर कृष्ण नगरी मथुरा से चुनाव मैदान में हैं। हेमा को उम्मीद है कि इस चुनाव में मथुरा के लोग उन्हें अपना नुमाइंदा जरूर चुनेंगे।

राहुल गांधी पर लगाया संगीन आरोप

10 big news within 10 minute

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी से चुनावी जंग में कूदे आम आदमी पार्टी प्रत्याशी कुमार विश्वास ने आरोप लगाया है कि उनकी सभी गतिविधियों की जासूसी कराई जा रही है।

इस बाबत उन्होंने चुनाव आयोग को शिकायत भी भेजी है।

शुकुल बाजार के सत्थिन के निकट शनिवार को अपना काफिला रोके जाने को लेकर विश्वास ने देर शाम जिलाधिकारी से मुलाकात की।

केजरीवाल की नई मुसीबत

10 big news within 10 minute

मध्य प्रदेश के बीना शहर में एक स्थानीय अदालत ने तिरंगे का अपमान करने के एक मामले में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का पुलिस को निर्देश दिया है।

राजेंद्र मिश्र नामक व्यक्ति ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed