फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   10 Achievements of UPA In 10 Years

10 बातें, जिन पर इतरा सकते हैं मनमोहन सिंह

Fri, 03 Jan 2014 05:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 03 Jan 2014 05:47 PM IST
विज्ञापन
10 Achievements of UPA In 10 Years
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में यूपीए ने भारत के सभी बच्चों के लिए शिक्षा का अधिकार कानून पेश कर भारत को उन 135 देशों में शामिल करवा दिया जहां ऐसा कानून पहले से मौजूद है। 4 अगस्त 2009 को भारतीय संसद में पास हुआ कानून यूपीए-2 की मत्वपूर्ण उपलब्धि रही है।
विज्ञापन

नेताओं से मांगी जा रही है सूचना

10 Achievements of UPA In 10 Years

यूपीए सरकार ने अपने पहले 5 साल में देश की जनता को सूचना का अधिकार के रूप में एक सशक्त कानून बनाकर दिया। इस कानून के जरिए आम जनता अब सभी सरकारी विभाग से ऐसे सवाल पूछ रही है, जिसने खुद यूपीए सरकार को संकट में ला खड़ा किया है। इसी कानून की बदौलत यूपीए सरकार के कई घोटाले सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

काफी जद्दोजहद के बाद देश को मिला लोकपाल

10 Achievements of UPA In 10 Years

यूपीए सरकार ने काफी विरोध और आंदोलन को देखने के बाद आखिरकार देश की जनता को लोकपाल के रूप में कानून दे ही दिया। इस कानून के लिए अन्ना हजारे ने अलग-अलग मौकों पर कई आंदोलन किए।

विज्ञापन

गरीबों के लिए खाद्य सुरक्षा गारंटी

10 Achievements of UPA In 10 Years
12 सितंबर 2013 को देश को खाद्य सुरक्षा गारंटी के रूप में एक नया कानून मिला। यूपीए सरकार ने गरीबों के लिए 3 रुपये किलो चावल, 2 रुपये किलो गेंहू और 1 रुपये किलो अनाज देने का फैसला किया है। इस कानून को बनाने के लिए यूपीए सरकार अपने सहयोगी पार्टियों से भी बैर मोल लेना पड़ा। कहा जा रहा है कि अगले चुनाव में इस कानून का कुछ फायदा कांग्रेस को मिल सकता है।

गरीबों को है रोजगार का अधिकार

10 Achievements of UPA In 10 Years

नरेगा और मनरेगा नाम से प्रचलित यह कानून गरीबों को साल में 100‌ दिन के रोजगार की गारंटी देता है। देश के 200 जिलों से शुरु किया गया यह कानून अब देश के सभी जिलों में लागू हो गया है। विशलेषकों का मानना है कि यूपीए सरकार को दोबारा चुनाव जिताने में इस कानून का महत्वपूर्ण योगदान है। सरकार भी इस कानून को कई बार अपने उपलब्धियों में गिनाती रही है।

भूमि अधिग्रहण कानून जरिए किसानों को राहत

10 Achievements of UPA In 10 Years

यूपी के नोएडा की भट्टा पारसौल और बंगाल के नंदीग्राम की घटना ने देश की सरकार को एक कड़ा कानून लाने पर मजबूर कर दिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस कानून की जमकर तारीफ की। 1 जनवरी 2014 से यह कानून पूरे देश में लागू हो चुका है। इस कानून के तहत किसी की जमीन अधिग्रहण करने के लिए उन्हें उचित मुआवजा देना होगा।

आधार कार्ड के जरिए लोगों को मिली पहचान

10 Achievements of UPA In 10 Years

यूपीए सरकार की इस फ्लैगशिप परियोजना के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इंफोसिस के संस्‍थापक सदस्य नंदन निलेकणि को विशेष रूप से इसकी जिम्मेदारी सौंपी। देश के सभी नागरिकों को पहचान देने के लिए शुरू की गई आधार कार्ड परियोजना से भ्रष्टाचार पर भी नकेल कसी जा सकेगी।

महिलाओं के लिए विशेष कानून

10 Achievements of UPA In 10 Years
दिल्ली गैंगरेप के बाद केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज जेएस वर्मा के नेतृत्व में एक नया कानून बनाया, जिसके तहत महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आईपीसी में बदलाव किए गए। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के 3 फरवरी 2013 को हस्ताक्षर करने के बाद यह कानून बन गया। महिलाओं पर एसिड अटैक से लेकर यौन शोषण तक में इस पर कठोर सजा का प्रावधान किया गया है।

भेद खोलने वालों को मिलेगी सुरक्षा

10 Achievements of UPA In 10 Years

देश की जनता को समर्पित यह कानून उनलोगों को सुरक्षा देने की गारंटी देती है, जिन्होंने देश हित में सरकार या सरकारी विभाग के खिलाफ कोई ऐसी सूचना दी है जिससे उनकी जान को खतरा हो सकता है। इसे व्हिसल ब्लोअर प्रोटेक्‍शन कानून कहा जाता है। हालांकि इसका सही से इस्तेमाल हो पाना मुश्किल ‌जान पड़ता है। हालांकि यूपीए सरकार इसे भी अपनी उप‌लब्धि बताती रही है।

महिलाओं को पंचायतों में आरक्षण

10 Achievements of UPA In 10 Years

केंद्र सरकार ने पंचायतों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण देने का कानून पास कर महिलाओं की स्थिति मजबूत ‌की है। 27 अगस्त 2009 को पास इस कानून के तहत पंचायतों में महिलओं को 50 फीसदी का आरक्षण मिलने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed