{"_id":"33fc6c1f6cb3bd874554e4414e364073","slug":"10-000-jobs-in-security-forces-hindi-news-sy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अर्धसैनिक बलों में मिलेगी 10,000 नौकरियां","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अर्धसैनिक बलों में मिलेगी 10,000 नौकरियां
Updated Thu, 07 Aug 2014 07:49 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय पुलिस बलों में महिलाओं की संख्या बढ़ाने के लिए सरकार ने पांच अर्धसैनिक बलों में कम्बैट रैंक की 10 हजार महिलाओं की भर्ती की मंजूरी दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नई योजना में फील्ड ड्यूटी के लिए महिलाओं की नियुक्ति की बात कही गई है और इसे चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए सभी बलों को धन मुहैया करा दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा मंजूर नई योजना के तहत सीआरपीएफ को अगले तीन साल में महिलाओं की तीन नई बटालियन बनाने को कहा गया है, जिसके लिए करीब 3000 महिलाओं की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
वर्ष 2018 तक भर्ती करने के निर्देश
आरएएफ में 806 महिलाओं की भर्ती को मंजूरी दी गई है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को दो साल में तीन हजार महिलाओं की भर्ती करने को कहा गया है। इसी तरह सशस्त्र सीमा बल को 2018 तक 2772 महिलाओं को शामिल करने का निर्देश दिया गया है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस दो साल में 1050 महिलाओं की भर्ती करेगा। असम रायफल्स भी एक हजार महिलाओं की भर्ती करेगा।