फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   sunny deol's movie ghayal once again box office collection

लौट आया सनी देओल युग, बना दिया कमाई का रिकॉर्ड

Mon, 08 Feb 2016 01:58 PM IST
Updated Mon, 08 Feb 2016 01:58 PM IST
विज्ञापन
sunny deol's movie ghayal once again box office collection

इस शुक्रवार रिलीज हुई सनी देओल के एक्शन से सजी 'घायल वंस अगेन' कमाई के मामले में सबको चौंका रही है। वहीं दूसरी ओर हर्षवर्धन राणे और पाक की हीरोइन मावरा की प्रेम कहानी 'सनम तेरी कसम' भी इस शुक्रवार को रिलीज हुई है। पहले तीन दिन की कमाई किसी भी फिल्म के लिए बेहद अहम मानी जाती है। शुक्रवार को रिलीज होने के बाद फिल्म को देखने के लिए शनिवार और रविवार की छुट्टी में लोग सिनेमाघरों का रुख करते हैं। इसलिए पहले तीन दिन में फिल्म की कमाई का अंदाजा लग जाता है।

विज्ञापन


सनी देओल की फिल्म 'घायल वंस अगेन' का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। लंबे इंतजार के बाद आने के कारण फिल्म के कमाई में भी फिल्मी पंडितों के साथ-साथ दर्शकों की भी दिलचस्पी है। सनी देओल का पिछले कुछ दिनों में करियर बेहद डावांडोल रहा है। पिछले सालों में आई उनकी फिल्में कब आई कब गईं, पता तक नहीं चला।
विज्ञापन


अपने करियर को संभालने के लिए सनी ने खुद ही अपनी 1990 की सुपरहिट फिल्म घायल का सीक्वल बनाने की ठानी। लंबे समय से वो 'घायल वंस अगेन' के निर्माण में लगे थे। फिल्म की पूरी दारोमदार उनके कंधो पर ही थी। सनी ही फिल्म के एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिलीज लगातार खिसकने से डरे हुए थे सनी

sunny deol's movie ghayal once again box office collection

सनी की फिल्म 'घायल वंस अगेन' को पिछले साल रिलीज होना था, लेकिन उनको परेशानियों ने घेरे रखा। सलमान की 'प्रेम रतन धन पायो' के साथ 'घायल वंस अगेन' के रिलीज करने की बात कही गई। लेकिन लगातार फिल्म की रिलीज की तारीख बदलती रही।

'घायल वंस अगेन' की रिलीज करीब आठ से दस महीनें तक लगातार आगे बढ़ी। इससे फिल्मी पंडित कहने लगे थे कि लगातर खिसकने से फिल्म के लिए दर्शकों का आकर्षण खत्म हो सकता है। वहीं सनी का स्टारडम भी अब पहले जैसा नहीं है।

लागातर फिल्म के आगे बढ़ने के ऐसे में फिल्म में पैसा लगाने वाले फाइनेंसरो ने इससे हाथ खींचने शुरू कर दिए। लगातार फिल्म के प्रमोशन में भी पैसे लग रहे थे। ऐसे में सनी देओल को पैसे की बेहद किल्लत हो गई। सनी देओल ने हिम्मत ना हारते हुए बड़ा फैसला लिया।

फिल्म के लिए पैसा जुटाने को गिरवी रखा ऑफिस

sunny deol's movie ghayal once again box office collection

फिल्म के लगातार रिलीज के आगे बढ़ने से उन फाइनेंसरों ने सनी पर दबाव बनाया कि उनका पैसा वापिस किया जाए। फिल्म की रिलीज से पहले सनी पैसा कैसे वापस करते? सनी को इसके लिए अपना एक ऑफिस तक गिरवी रखना पड़ा।

इस शुक्रवार रिलीज हुई फिल्म की पहले दिन की कमाई ने सनी देओल को जरूर राहत पहुंचाई। पहले दिन फिल्म ने 7.20 करोड़ का बिजनेस किया। जिससे फिल्म की तरफ बॉक्स ऑफिस का रुझान बढ़ा। दूसरे दिन भी फिल्म ने निराश नहीं किया। फिल्म ने दूसरे दिन भी 7.65 करोड़ की कमाई की।

पहले दो दिन में फिल्म के 14.85 करोड़ कमाने के बाद सनी देओल समेत फिल्म से जुड़े दूसरे लोगों की बांछे खिल गईं। रविवार की छुट्टी होने के कारण तीसेरे दिन फिल्म से तगड़ी उम्मीद थी। रविवार को भी फिल्म ने निराश नहीं किया है।

पहले वीकएंड घायल वंस अगेन ने बनाए रखी रफ्तार

sunny deol's movie ghayal once again box office collection

पहले दो दिन 14.85 करोड़ कमाने वाली घायल वंस अगेन ने तीसरे दिन भी कमाई की रफ्तार बनाए रखी। फिल्म ने तीसरे दिन 8.40 करोड़ की कमाई की है। ऐसे में फिल्म की पहले वीकएंड की कमाई 23.25 करोड़ हो गई है।

2001 में आई 'गदर' और 'इंडियन' के बाद सनी देओल की कोई फिल्म बड़ी हिट नहीं रही है। ऐसे में 15 साल बाद सनी की  कोई फिल्म बड़ी हिट की तरफ बढ़ रही है। सनी देओल के साथ फिल्म में सोहा अली खान और चार युवा कलाकार भी हैं, लेकिन फिल्म पूरी तरह सनी देओल के कंधो पर ही टिकी है।

घायल वंस अगेन के अच्छी कमाई के बाद फिल्मी पंडित कहने लगे हैं कि बॉलीवुड में एक बार फिर से सनी का युग लौटेगा। एक बार फिर से सनी के ढाई किलो के हाथ के लिए तैयार हो जाइए।

फिल्म की कमाई पर तरण आदर्श का ट्वीट
 


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed