फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   sing is bling and talwar box office collection report

कमाई में 'सिंह इज ब्लिंग' अक्षय पड़ रहे इरफान की 'तलवार' पर भारी

Sun, 04 Oct 2015 01:38 PM IST
Updated Sun, 04 Oct 2015 01:38 PM IST
विज्ञापन
sing is bling and talwar box office collection report

इस हफ्ते रिलीज हुई 'सिंह इज ब्लिंग' और 'तलवार' ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से हटकर प्रदर्शन किया है। 2 अक्टूबर की छुट्टी के दिन रिलीज होने के चलते दोनों फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद थी। 'सिंह इज ब्लिंग' ने पहले दिन जबर्दस्त कमाई करते हुए 20.67 करोड की कमाई की।

विज्ञापन


'तलवार' ने 2.5 करोड़ की कमाई की। जबकि दूसरे दिन तलवार के कलेक्शन में बढ़ोत्तरी हुई। फिल्म ने दूसरे दिन 2.75 करोड़ की कमाई की। इस तरह 50 लाख के पेड परिव्यू समेत अब फिल्म की कुल कमाई 5.75 हो गई है।
विज्ञापन


हालांकि तलवार को समीक्षकों ने खूब सराहा है। फिल्म के रिव्यू बेहद अच्छे रहे हैं। लेकिन फिल्म की कमाई सिंह इज ब्लिंग से कम रही है।

'सिंह इज ब्लिंग' की कमाई दूसरे दिन घटी

sing is bling and talwar box office collection report

'सिंह इज ब्लिंग' की कमाई में दूसरे दिन कमी दर्ज की गई। फिल्म ने शनिवार को 14.50 करोड़ का कमाई की। जो फिल्म की कमाई से कम है। फिल्म की कुल कमाई दो दिन में 35.17 करोड़ हो गई है। फिल्मी पंडितों का मानना है कि फिल्म इतवार को अच्छा प्रदर्शन करेंगी और एक बड़े वीकएंड की तरफ बढ़ेगी।

हालांकि अक्षय कुमार की इस फिल्म को समीक्षकों की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म की कमाई पर तरण आदर्श का ट्वीट



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed