{"_id":"5d919b726d4859d43c6433487123d7ab","slug":"shusmita-sen-ignore-randeep-hooda","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्चा में: अभिषेक का छाता, सुष्मिता का एक्स लवर","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
चर्चा में: अभिषेक का छाता, सुष्मिता का एक्स लवर
मुंबई ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2013 03:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में अभिषेक बच्चन के हाल फिलहाल पाले गए शौक की चर्चा है। इसके अलावा सुष्मिता सेन के एक्स प्रेमी पर भी इन दिनों चर्चाएं चल रही हैं।
विज्ञापन
*सुष्मिता सेन किसी जमाने में अपने आशिक रहे रणदीप हूडा की आज सूरत तक देखना नहीं चाहतीं। मुंबई में चल रहे फैशन वीक में दो दिन पहले उन्हें एक ड्रेस डिजाइनर के शो में पहुंचना था। वे तैयार होकर घर से निकल गईं, लेकिन रास्ते में उन्हें पता चला कि इस शो में रणदीप रैंप पर होंगे। सुष्मिता ने बीच से ही अपनी कार पलटा ली। प्यार के रास्ते वाकई बड़े टेढ़े-मेढ़े होते हैं।
विज्ञापन
*इन दिनों अभिषेक बच्चन एक चैरीटी फुटबॉल मैच की तैयारी में जुटे हैं। वे घर के पास एक मैदान में सुबह प्रेक्टिस करते हैं। यहां तक तो बात ठीक है। लेकिन नजारा तब देखने लायक होता है जब प्रेक्टिस चल रही होती है और बारिश आ जाती है। अभिषेक बारिश में रुकते नहीं, बल्कि उनका एक असिस्टेंट हाथ में छाता लिए उनके पीछे-पीछे दौड़ता है...! आप सोचकर देखिए कैसा सीन होता होगा।
विज्ञापन
*नवाजुद्दीन सिद्दीकी को पहचान मिले अभी जुम्मा-जुम्मा चार दिन हुए हैं और वे इंटरनेशनल स्तर के अभिनेता इरफान से पंगा ले रहे हैं। खबर है कि फिल्म ‘लंचबॉक्स’ के प्रमोशन में इरफान को प्रमुखता दिए जाने से सिद्दीकी नाराज हैं। उन्हें लगता है कि वे अकेले दम पर दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच सकते हैं। वहीं इरफान भी नवाज की बढ़ती लोकप्रियता से थोड़े चिंतित हैं। यानी मुकाबले के लिए मैदान तैयार है।
*बॉलीवुड के दर्शकों को अभी ढंग से यह भी नहीं पता कि रामचरन तेजा कौन है और खबर है कि निर्माता-निर्देशकों ने उन्हें दस फिल्में हीरो को रूप में ऑफर कर दी हैं! चर्चा है कि ‘जंजीर’ के हीरो से बॉलीवुड बहुत इंप्रेस है। उसे अलगा एंग्री यंग मैन मान रहा है। वाकई...! छह सितंबर को फिल्म रिलीज होने दीजिए, फिर देखिए।