फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Salman Khan's Prem Ratan Dhan Payo First Day Box Office Collection

बकवास बताई जा रही प्रेम रतन धन पायो ने कमाई के तोड़े रिकॉर्ड

Fri, 13 Nov 2015 12:13 PM IST
Updated Fri, 13 Nov 2015 12:13 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan's Prem Ratan Dhan Payo First Day Box Office Collection

सलमान खान-सोनम कपूर अभिनीत सूरज बड़जात्या की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' ने पहले दिन कमाई के मामले में आज तक के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दिवाली के ठीक एक दिन बाद रिलीज हुई इस फिल्म को देखने के लिए करीब 95 से 98 फीसदी लोग सिनेमाघर पहुंचे। यानि कि हर वो सिनेमाघर जहां-जहां प्रेम रतन धन पायो लगी, उसके सभी शो करीब-करीब हाउसफुल रहे।

विज्ञापन


बता दें कि सलमान खान के सबसे मशहूर किरदार प्रेम के लौटने के टैग लाइन पर बनी इस फिल्म को भारत में 4500 से ज्यादा और विदेशों में 1100 स्क्रीन मिली। यानि यह फिल्म विश्वभर 5600 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज हुई। यह भी अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इससे पहले किसी बॉलीवुड फिल्म को इतने स्क्रीन पर रिलीज नहीं किया गया।
विज्ञापन


इसी का नतीजा रहा कि फिल्म ने आज तक की किसी भी बॉलीवुड फिल्म की पहले दिन की कमाई से आगे निकल गई। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर विश्वसनीय आंकड़े जारी करने वाली वेबसाइट बॉलीमूवीरिव्यूज डॉट कॉम के मुताबिक इसने पहले दिन इतने रुपये कमा लिए हैं, जितनी किसी भी बॉलीवुड फिल्म नहीं कमाए। अगली स्लाइड में जानिए, प्रेम रतन धन पायो ने पहले दिन कमाया कितना।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम रतन धन पायो ने पहले दिन कमाया कितना

Salman Khan's Prem Ratan Dhan Payo First Day Box Office Collection

समीक्षकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया वाली सलमान खान की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' ने पहले दिन बस भारत में 40 से 42.5 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म के बस हिन्दी संस्करण ने ही 39-41 करोड़ की कमाई कर ली। जबकि इसके तमिल और तेलगू संस्करण ने भी 1-1.5 करोड़ रुपये जुटाए।

बॉक्स ऑफिस कलेक्‍शन की विश्वसनीय वेब पोर्टल की खबर के मुता‌‌बिक यह आंकड़े (42.5 करोड़) फिल्म व्यापार जगत ने फिल्‍म की घरेलू बाजारों में हुई कामई के आधार पर जारी किए हैं। अभी फिल्म निर्माताओं ने अपने आंकड़े जारी नहीं किए हैं। आमतौर पर निर्माताओं की ओर जारी किए गए आंकड़े व्यापार जगत से 2 से 5 करोड़ रुपये अधिक होते हैं। क्योंकि वे इसमें विदेशी बाजारों में हुई कमाई भी जोड़ देते हैं।

वेबसाइट के मुताबिक इस फिल्म से पहले बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड पिछले साल दिवाली पर आई शाहरुख खान की फिल्‍म 'हैप्पी न्यू ईयर' के पास था। फिल्म व्यापार जगत की ओर से जारी किए गए घरेलू बाजारों में पहले दिन फिल्म की कमाई 37.52 करोड़ थी, जबकि प्रेम रतन धन पायो 42.5 करोड़ है।

साथ ही इस फिल्म ने किसी एक दिन में किसी बॉलीवुड फिल्म की कमाई करने के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। यह रिकॉर्ड अब तक सलमान खान की ही बजरंगी भाईजान और आमिर खान की पीके के पास था। अगली स्लाइड में जानिए, पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्में कौन सी हैं।

ये हैं पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने वाली फिल्में

Salman Khan's Prem Ratan Dhan Payo First Day Box Office Collection

पिछले कुछ सालों में फिल्मों की कामाई को लेकर नये-नये रिकॉर्ड सामने आए हैं। पिछले साल दिवाली पर आई शाहरुख खान की हैप्पी न्यू ईयर ने घरेलू बाजार में 37.52 करोड़ की कमाई की थी। जबकि 2013 में आई आमिर खान की फिल्म धूम 3 ने पहले दिन घरेलू बाजारों में 31.86 करोड़ कमाई थी। बॉलीमूवीरिव्यूज के मुताबिक इसके अलावा पहले दिन की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ने वाली फिल्में ये रहीं।

एक था टाइगर 30.62 करोड़
चेन्नाई एक्सप्रेस 30.48
सिंघम रिटर्न्स, 30.43  करोड़
बैंग बैंग 26.52 करोड़
किक 25.99 करोड़
बजरंगी भाईजान 22.25 करोड़
अग्निपथ 21.72 करोड़
बॉडीगार्ड 21.17 करोड़
बेशर्म 19.87 करोड़

जिन फिल्मों के पहले दिन के आंकड़े घरेलू और विदेशी बाजारों के मिलाकर जारी किए गए, उनके पहले दिन के रिकॉर्ड
पीके 26.63 करोड़
कृष 3, 25.50 करोड़
दबंग 2, 21.10 करोड़
ये जवानी है दीवानी 19.45 करोड़
रॉ वन 18.50 करोड़
जय हो 17.75 करोड़
एक विलेन 16.72 करोड़
गुंडे 16.12 करोड़
रामलीला 16.00 करोड़
डॉन 15.30 करोड़
जब तक है जान 15.23 करोड़
रेस 2, 15.12 करोड़
राउडी राठौड़ 15.10 करोड़
दबंग 14.50 करोड़
एबीसीडी 2, 14.30 करोड़

‌इन सब में एक उल्लेखनीय बात ये है कि एक गैर बॉलीवुड भारतीय फिल्म अब भी इन सब पर भारी है। वो है एसएस राजमौली की फिल्म 'बाहुबली'। उसने पहले दिन 50 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक बहुबली का ये आंकड़ा उसके सभी भाषाओं के संस्करणों से हुई कमाई का है। इसमें के हिन्दी संस्करण की कमाई महज 5.15 करोड़ रुपये ही थी।

अगली स्लाइड में जानिए, फिल्म को बनाने में कितने रुपये लगे हैं और रिलीज होने से पहले ही फिल्म ने कितने रुपये कमा लिए हैं। सा‌थ ही जानिए, क्या है सलमान के इस फिल्म की कहानी।

कितने रुपये में बनी है प्रेम रतन धन पायो, क्या है कहानी

Salman Khan's Prem Ratan Dhan Payo First Day Box Office Collection

रजश्री प्रोडक्‍शन के बैनर तले बनी प्रेम रतन धन पायो को बनाने में निर्माताओं की ओर से जारी किए गए आंकड़े में 140 करोड़ की लागत लगी है। फिल्म के हिट अथवा फ्लॉप होने की बात इसी 140 करोड़ रुपयेके आधार पर होगी।

हालांकि जानकारी के मुताबिक फिल्म की कुल लागत 115 करोड़ है। फिल्म निर्माण में 85 करोड़ व फिल्म के प्रिंट व विज्ञापन में  30 करोड़ की लागत आई थी। जिसमें कि फिल्म के टीवी अधिकारों और संगीत अधिकारों को बेचकर फिल्म ने रिलीज से पहले ही 57 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी।

फिल्म एक राजकुमार विजय सिंह (सलमान खान), उसके भाई अजय सिंह (नील नितिन मुकेश) और दो सौतेली बहनें हैं चंद्रिका-राधिका की कहानी है। भाई-बहन संपत्ति चार दिन बाद होने जा रहे विजय के राज्याभिषेक से अजय नाराज है। इससे पहले कि विजय गद्दीनशीन हो, उसे मारने का षड्यंत्र रचा जाता है, मगर वह सिर्फ गंभीर रूप से घायल हो कर रह जाता है।

तभी कहानी में प्रेम का आगमन होता है। विजय का हमशक्ल है प्रेम दिलवाला और एनजीओ चलाने वाली राजकुमारी मैथिली (सोनम कपूर) की फिल्म में एंट्री होती है और दोनों सबकुछ ठीक कर देते हैं। राजा-महाराजाओं की कहानी होने के चलते फिल्म के सेट पर बेहद काम किया गया है और खर्चिले भव्य सेट तैयार किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed