फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Salman Khan biography, 'Being Salman khan'

सलमान खान की जिंदगी पर आ गई किताब, 'बिइंग सलमान'

Tue, 29 Dec 2015 08:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 29 Dec 2015 08:31 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan biography, 'Being Salman khan'

अभिनेता सलमान खान की जिंदगी पर पहली बार किताब आई है। इसमें सलमान की जिंदगी की कुछ अनछुए पहलुओं को उकेरा गया है। असल में सलमान की पूरी जिंदगी ही एक फिल्म की तरह है। उनकी जिंदगी पर फिल्म बनाने को लेकर कई फिल्मकारों ने प्रस्ताव भी रखे, लेकिन सलमान हमेशा मना करते रहे।

विज्ञापन


इसी बीच देश के एक प्रमुख हिन्दी न्यूज चैनल के पत्रकार ने सलमान की जिंदगी पर वृहद शोध के बाद तथ्यों को जुटाकर पहली जीवनी लिखी है। इस किताब का नाम 'बीइंग सलमान' है। हिंदी, अंग्रेजी और मराठी तीन भाषाओं में पेंगुइन प्रकाशन की ओर छपी इस किताब का सलमान खान के जन्मदिन के दिन लोकार्पण हुआ।
विज्ञापन


किताब के बारे में लेखक जसीम खान ने बताया कि किताब को लिखने में उन्हें करीब तीन साल लगे। उनके मुताबिक किताब पूरी तरह से सलमान खान की जिंदगी के उन अनछुए पहलुओं पर केंद्रित है, जो अभी सामने नहीं आ सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


jaseen khan

वह कहते हैं कि यह किताब जहां जंग के तपते मैदानों कि तपिश का अहसास कराएगी, वहीं बॉलीवुड की रुपहली दुनिया की सैर पर भी ले जाएगी। जहां ये एक तरफ शोहरत के बनते–बिगड़ते सतरंगी आसमान दिखलाएगी तो वहीं दूसरी तरफ कब्र के खौफनाक अंधेरों से भी रूबरू कराएगी।


जैसा कि किताब के नाम में ही झलक रहा है, किताब में सलमान के एनजीओ बिइंग ह्यूमन के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई है। असल में इन दिनों सलमान को किसी भी सार्वजनिक स्थान पर गंभीर मुद्रा में बात करते नहीं देखा जाता। वह आमतौर पर हंसी मजाक में अपनी बातें कह कर निकल जाते हैं। लेकिन कुछ सालों पहले तक ऐसा नहीं था। वह बोलते थे, जमकर बोलते थे।

इन दिनों सलमान की जिंदगी न केवल उनके चाहने वालों बल्कि उनके साथ काम करने वाले बॉलीवुड हस्तियों के लिए भी एक अबूझ पहेली बन गई है। किताब में उस अबूझ पहेली को सुलझाने की कोशिश की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed