फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Rekha will write her biography

रेखा करेंगी खुलासा, क्यों मानती हैं अमिताभ को पति?

Thu, 18 Feb 2016 01:29 PM IST
Updated Thu, 18 Feb 2016 01:29 PM IST
विज्ञापन
Rekha will write her biography

यह ऐसी कहानी होगी जिसे सिने-सितारों से प्यार करने वाला हर इंसान पढ़ना चाहेगा। खबर है कि सदाबहार अभिनेत्री रेखा जल्द ही अपनी जिंदगी की कहानी एक पुस्तक के रूप में लिखने जा रही हैं।

विज्ञापन


जब रेखा लिखेंगी तो तय है कि हर पाठक उसमें कौन सी खास बात पढ़ना चाहेगा और किस शख्स के बारे में लिखी पंक्तियों को ढूंढ कर सबसे पहले पढ़ेगा। लेकिन सूत्रों का कहना है कि यह आत्मकथा विस्फोटक किस्म की नहीं होगी, जिसमें रेखा जिंदगी का हर राज खोल देंगी। इस किताब में वह अपनी जिंदगी के केवल कुछ रोचक तथ्य बताएंगी।
विज्ञापन


मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार बीते दो दशक से तमाम बड़े प्रकाशक रेखा से आत्मकथा लिखने का अनुरोध करते आए हैं और उसके लिए मोटी रकम देने को भी तैयार रहे हैं। परंतु कभी किसी रकम ने रेखा को अपनी कहानी लिखने के लिए प्रेरित नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे यह भी कहा जाता है कि रेखा ने आत्मकथा के लिए अपनी तरफ से जो रकम बताई, उसे सुन कर प्रकाशकों के पैरों तले जमीन खिसक गई और वे खामोश हो गए क्योंकि सितारा कितना ही बड़ा हो, उसकी आत्मकथा का बाजार अंततः सीमित ही है।

Trending Videos

उन लोगों को याद करेंगी

Rekha will write her biography

सूत्रों का कहना है कि रेखा की आत्मकथा की जो रूप-रेखा तय हुई है उसमें वह उन लोगों को याद करेंगी, जिन्होंने उन्हें ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद की। जीवन में उन्हें प्रेरित किया। जिनका प्रभाव रेखा पर रहा। इन लोगों की सूची में रेखा की मां पुष्पवल्ली और पिता जैमीनी गणेशन का नाम सबसे ऊपर होगा। सवाल यह है कि क्या प्रभाव डालने वाले लोगों में अमिताभ बच्चन का नाम होगा?

सूत्रों का कहना है कि प्रत्यक्ष रूप से नहीं। पाठकों को इशारों में लिखी गई बातों को समझना पड़ेगा। अमिताभ और रेखा ने एक दर्जन से ज्यादा फिल्मों में साथ काम किया और उनकी जोड़ी हिंदी सिनेमा में श्रेष्ठतम मानी जाती है। सूत्रों का कहना है कि रेखा ने पुस्तक के प्रकाशकों से कह दिया है कि वह ‘उस नाम’ का जिक्र किताब में नहीं करेंगी।

रेखा का जीवन सदा ही सुर्खियों में रहा है और फिल्म पत्रिकाओं के अलावा उन पर 1999 में पत्रकार मोहन दीप ने किताब लिखी थी, यूरेखा! जो किसी स्कैंडल से कम नहीं थी। इसे रेखा की जीवनी बता कर प्रचारित किया गया परंतु इस अभिनेत्री ने उस पर कभी कोई बात नहीं की। वैसे हाल के कुछ वर्षों में रेखा अवार्ड समारोहों में अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन के साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए चर्चा में रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed