फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   rakhi in controversy

राखी सावंत फिर से फंसी कंट्रोवर्सी में

Sat, 06 Oct 2012 03:03 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 06 Oct 2012 03:03 PM IST
विज्ञापन
rakhi in controversy

आइटम गर्ल राखी सावंत का भाजपा कार्यकर्ता श्रीप्रकाश जायसवाल के पोस्टर वाला मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि राखी एक बार फिर से चर्चा में है। इस बार राखी सावंत पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


जी हां, ओशिवारा पुलिस में राखी के खिलाफ फैशन डिजाइनर पूजा शुक्ला ने शिकायत दर्ज कराई है। 31 वर्षीय फैशन डिजाइनर पूजा शुक्ला ने राखी पर भद्दी गालियां और धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


दरअसल, पूजा पिछले 2 सालों से राखी सावंत की ड्रेस डिजाइन करती हैं। तीन महीने पहले भी पूजा ने राखी के लिए लगभग 40 ड्रेसेज तैयार की थीं। जिसमें लगभग एक लाख 20 हजार रुपये खर्च हुए थे। पूजा ने राखी से जब ड्रेसेज डिजाइन के लिए पैसे मांगे तो राखी उन्हें भला-बुरा कहने लगी और फोन पर ही गालियां भी देने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल पूजा के आरोपों के आधार पर राखी सावंत के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है। इस मामले में राखी सावंत ने सफाई देते हुए कहा, मैंने पूजा को डिजाइनिंग के लिए 22 ड्रेस दी थीं, जो उसने समय पर तैयार करके नहीं दी जिससे मुझे अपने दो शो कैंसल करने पड़े। मैंने पूजा को चेक टाइम पर दे दिया था, वो ऐसा सिर्फ पब्लिसिटी के लिए कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed