{"_id":"1186fd3d5161e3fe64e5bc373b3fff6d","slug":"parineeti-chopra-talks-about-priyanka-chopra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिणीति परेशान तो क्या करें प्रियंका?","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
परिणीति परेशान तो क्या करें प्रियंका?
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
Updated Wed, 05 Aug 2015 04:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिणीति चोपड़ा की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट लंबी है और वह प्रियंका चोपड़ा की छाया से निकलने को संघर्ष कर रही हैं। उनका संघर्ष तब और बढ़ जाता है जब कहा जाता है कि परिणीति अपनी पिटी हुई फिल्मों के बाद प्रियंका से सलाह मांग रही हैं कि कामयाबी के लिए क्या करे? जबकि प्रियंका अमेरिका में करिअर बनाने में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
फिल्म इंडस्ट्री में स्टार कहे जाने वाले ऐक्टर के पास काम न हो तो उसे बड़ी बेइज्जती-सी महसूस होती है। उस पर कोई कहे कि कोई रिश्तेदार उसकी यहां-वहां सिफारिश कर रहा है तो यह बेइज्जती और बड़ी लगने लगती है। पिछले कुछ महीनों से परिणीति चोपड़ा खुद को लगातार ऐसी ही अपमानजनक स्थिति में पा रही थीं।
विज्ञापन
मीडिया और फिल्मी गलियारों में चर्चा है कि अपनी फ्लॉप फिल्मों तथा बेवजह के नखरों के कारण घर बैठीं परिणीति चोपड़ा का करियर संभालने का जिम्मा उनकी चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा ने उठा लिया है। वह निर्माताओं से परिणीति को अपनी फिल्मों में लेने का अनुरोध कर रही हैं। यही नहीं, जो फिल्में प्रियंका को ऑफर हो रही हैं वह खुद उन्हें परिणीति को दिलाने की कोशिश में हैं।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि कुछ दिनों पहले सलमान खान के अपोजिट एक बड़े प्रोडक्शन हाउस की फिल्म प्रियंका को ऑफर हुई थी, परंतु उन्होंने अपनी जगह पर परिणीति का नाम आगे कर दिया। निर्माताओं ने परिणीति का नाम खारिज कर दिया। अब इससे ज्यादा प्रियंका क्या कर सकती हैं।