फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   now hrithik roshan become popular in girls

तलाक के बाद लड़कियों के चहेते हुए ऋतिक

Fri, 13 Jun 2014 09:36 AM IST
Updated Fri, 13 Jun 2014 09:36 AM IST
विज्ञापन
now hrithik roshan become popular in girls

ऋतिक रोशन जब से अपनी पत्नी सुजैन से अलग हुए हैं महिलाओं में उनकी लोकप्रियता एक बार फिर बढ़ने लगी है। खबर है कि खुद ऋतिक अपनी घरेलू छवि को अब प्ले बॉय टाइप बनाने में लग गए हैं। हाल में उनकी सेक्सी इमेज को बढ़ावा देने के लिए एक कॉस्मेटिक कंपनी ने उन्हें अपना डियो बेचने के लिए मॉडल के रूप में साइन किया है। यह बात क्या किसी से छुपी है कि इन दिनों डियो के विज्ञापन कितने सेक्सी ढंग से बनाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


घट गई है करीना की इज्जत

now hrithik roshan become popular in girls

करीना कपूर खान पहले से निर्देशक रोहित शेट्टी से इंप्रेस थीं, लेकिन अब उनका इस डायरेक्टर के लिए प्यार और बढ़ गया है। कारण यह कि जब करीना की मार्केट वेल्यू लगातार घट रही है, ऐसे में रोहित ने इस सुंदरी को अपनी अगली फिल्म ‘सिंघम 2’ में हीरोइन बनाया है। नतीजा यह कि करीना ने अपने नवाब पति से कहा कि अपने प्रोडक्शन हाउस की अगली फिल्म वह रोहित के साथ ही बनाएं। परंतु उस फिल्म में रोहित ने करीना को हीरोइन नहीं बनाया तब क्या होगा?

विज्ञापन
विज्ञापन

दिलीप पर जुल्मों सितम

now hrithik roshan become popular in girls

नए गायकों का पुराने फिल्मों गानों का ज्ञान कितना कच्चा है यह हाल में नजर आया। महान अभिनेता दिलीप कुमार की आत्मकथा जारी करने के मौके पर जावेद अली और शान जैसे गायकों ने उनके पुराने गाने गए। जावेद अली के हिस्से आया ‘राम और श्याम’ फिल्म का गाना, ‘आई है बहारें मिटे जुल्मो-सितम’। पता है जावेद ने क्या गया? उन्होंने गाया, ‘आई हैं बहारें लेके जुल्मो-सितम’। जावेद गाना खत्म होने तक बार-बार यह लाइन गाते रहे। दिलीप कुमार पर उनका जुल्मो-सितम होता रहा। किसी ने जावेद को रोका नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed