{"_id":"12ad8839782a4e10260925a024a7b9a0","slug":"now-film-on-sanjay-dutt","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्चा में: संजय दत्त और कपिल देव पर फिल्में","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
चर्चा में: संजय दत्त और कपिल देव पर फिल्में
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2014 11:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड गलियारों में संजय दत्त के साथ कपिल देव पर बन रहीं फिल्में चर्चाओं में हैं। शिल्पा की खिड़की भी सुर्खियों में है।
विज्ञापन
*संजय दत्त भले ही जेल वापस चले गए हों, लेकिन खबर है कि उनकी जिंदगी पर अब फिल्म बनाने की तैयारियां हो रही हैं। उनकी पत्नी मान्यता चाहती हैं कि संजय का सच्चा इंसानी चेहरा दुनिया के सामने आए। संजय को ‘मुन्नाभाई’ बनाने वाली निर्देशक राजू हिरानी इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे। ...और हां, संजय दत्त का रोल निभाएंगे रणबीर कपूर। रणबीर के फेवरेट ऐक्टर हैं संजय।
*शिल्पा शेट्टी को लग रहा है कि उन्होंने दुबई में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा में फ्लैट खरीद कर गलती कर दी। असल में इतनी ऊंचाई पर कोई खिड़की नहीं खोली जा सकती। बंद घर में कब तक रहा जा सकता है? फिर शिल्पा का बेटा इतना छोटा है कि उसे गार्डन में ले जाकर खेलने का वक्त देना होता है। अब 90 मंजिल का सफर! चर्चा है कि शिल्पा यह फ्लैट बेचना चाहती हैं।
विज्ञापन
*सेलेब्रिटी होने का एक मतलब यह होता है कि आप पर किसी अच्छी-बुरी बात का कोई फर्क न पड़े। अब विंदू दारा सिंह को लीजिए। दो हफ्ते पहले यह साबित हो गया कि 2013 आईपीएल मैच फिक्सिंग मामले में रिकॉर्ड आवाज उन्हीं की है। लेकिन इसके बावजूद विंदू का पार्टियों में जश्न मनाना थम नहीं रहा है। बीते वीकेंड उन्होंने निर्माता करीम मोरानी की बर्थ डे पार्टी में खुल कर जश्न मनाया।
विज्ञापन
*1983 में विश्व कप क्रिकेट में भारत की जीत पर फिल्म बनने जा रही है। फिल्म ‘लाहौर’ डायरेक्ट करने वाले राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संजय पूरन सिंह चौहान फिल्म का निर्देशन करेंगे। अब यह देखना रोचक होगा कि कपिल देव और उनके साथियों की भूमिका पर्दे पर कौन निभाएगा और फिल्म कैसी बनेगी? फिल्म में ऐक्टरों को चुनने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय कास्टिंग एजेंसी को जिम्मा सौंपा गया है।