'अलीगढ़' को झटका, नीरजा की शानदार कमाई जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस शक्रवार रिलीज हुई 'अलीगढ़' को समीक्षकों से खूब तारीफ मिल रही है। इसके बावजूद कमाई के मामले में नीरजा ही बढ़त बनाए हुए है। अलीगढ़ को समीक्षको से जबरदस्त सराहना मिल रही है। फिल्म में मनोज वाजपेयी द्वारा निभाए गए गे प्रोफेसर की भूमिका की बेहद तारीफ हो रही है।
वहीं इस शुक्रवार को रिलीज हुई दूसरी फिल्म 'तेरे बिन लादेन:डेड और अलाइव' को समीक्षकों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। दोनों फिल्मों ने कमाई के मामले में निराश किया है। पहले दो दिन की कमाई इन फिल्मों के लिए हौसला बढ़ाने वाली नहीं है।
वेबसाइट बॉलीमूवीरिव्यूज के अनुसार तेरे बिन लादेन ने पहले दो दिन में 1.3 करोड़ की कमाई की है। वहीं दूसरी ओर हर तरफ से तारीफें बटोर रही अलीगढ़ को बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा झटका लगा है। अलीगढ़ सिर्फ 85 लाख की कमाई ही कर सकी है।
'नीरजा' का शानदार सफर जारी
पिछले हफ्ते रिलीज हुई 'नीरजा' लगातार बढ़िया कमाई कर रही है। आतंकियो से लड़ते हुए शहीद हुई नीरजा भनोट की जिंदगी पर बनी फिल्म दर्शकों को खूब भा रही है। फिल्म ने शानदार कमाई दूसरे हफ्ते में भी जारी रखी है। फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को 3.15 और शनिवार को 5 करोड़ की कमाई की है। फिल्म अब तक 43.47 करोड़ की कमाई कर चुकी है।
फिल्म की कमाई पर तरण आदर्श का ट्वीट
#Neerja has MASSIVE jump on Sat, despite crucial cricket match [Week 2] Fri 3.15 cr, Sat 5 cr. Total: ₹ 43.47 cr. India biz. OUTSTANDING!
— taran adarsh (@taran_adarsh) February 28, 2016