फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   mallika sherawat does't like glamour world

ग्लैमर की नकली दुनिया से बाहर आना चाहती हूं: मल्लिका

Sat, 05 Oct 2013 01:23 PM IST
रवि बुले/अमर उजाला, मुंबई
रवि बुले/अमर उजाला, मुंबई Updated Sat, 05 Oct 2013 01:23 PM IST
विज्ञापन
mallika sherawat does't like glamour world
मल्लिका शेरावत खुद को एक मिडिलक्लास लड़की मानती हैं। वे हिंदी में बात करना पसंद करती हैं। सात अक्तूबर से लाइफ ओके चैनल पर ‘द बैचलरेट इंडिया- मेरे खयालों की मल्लिका’ में हर सोमवार से शुक्रवार रात 9.30 बजे नजर आएंगी। शो और फिल्मी कैरियर को लेकर मल्लिका से बातचीत की रवि बुले ने...
विज्ञापन


-जिस तरह का रियलिटी शो आप ला रही हैं, वैसा राखी सावंत ला चुकी हैं। उन्होंने शो पर जीवनसाथी चुनने के बाद उसे छोड़ दिया। आप क्या करेंगी?
विज्ञापन

मेरा शो पूरी तरह से अलग है। मैं यहां जीवनसाथी नहीं चुन रही हूं। मैं यहां अपने सपनों के राजकुमार की तलाश में हूं। यह डेटिंग का शो है। जिसमें मैं 30 अलग-अलग लड़कों से डेट कर रही हूं। यहां जो कुछ भी दिखेगा वह सच है। उसमें कुछ भी स्क्रिप्टेड नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्लैमर और बिजनेस की दुनिया के हजारों नौजवानों में क्या आपको वाकई कोई अपने योग्य नहीं लगा, जो टीवी पर अपनी पसंद का युवक चुनने आई हैं!

सच कहूं तो मेरी निजी जिंदगी बहुत ही दयनीय स्थिति में है। फिल्मों और ग्लैमर की दुनिया मन का छलावा है। मैं अब इस दुनिया से बाहर असली जिंदगी जीना चाहती हूं। इंडस्ट्री में मैं ऐसी अकेली नहीं हूं यहां हीरोइनें किसी डॉक्टर, किसी बिजनेसमैन से शादी करती हैं।

कारण यह कि वे इस नकली दुनिया से निकल कर सच्ची दुनिया देखना और महसूस करना चाहती हैं। इस शो के माध्यम से मैं जिंदगी का सच्चा प्यार ढूंढना चाहती हूं। मैं जानती हूं कि सच्चा प्यार हिंदुस्तान में ही मिलेगा। ब्रिटेन और अमेरिका में नहीं।

इस शो में आपका दिल जीतने की कोशिश करने वाले निश्चित रूप से आपकी तरह अमीर नहीं हैं, तो वे समाज के किस वर्ग से हैं?

उनमें से कोई क्लर्क है। कोई प्रोफेसर है। कोई इंजीनियर है। समाज के हर वर्ग से आए युवक आपको मेरे शो में दिखेंगे। मुझे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का कोई आदमी अपने लिए नहीं चाहिए।

इस समय अमिताभ बच्चन, सलमान खान से लेकर अनिल कपूर तक छोटे पर्दे पर मौजूद हैं। ऐसे में आप अपने शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए क्या करेंगी?

ईमानदारी से कहूं तो मेरे बस जो काम करना था, मैंने बढ़िया ढंग से कर दिया। अब शो को टीआरपी मिलती है कि नहीं यह देखना चैनल का काम है। मुझे टीआरपी की चिंता नहीं। वैसे जिन स्टार्स के नाम आप ले रहे हैं, मैं उनसे अपनी तुलना सपने में भी नहीं कर सकती।

आपको क्यों लगा कि टीवी पर काम करना चाहिए? आपकी आखिरी फिल्म ‘किस्मत लव पैसा धोखा’ बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। क्या यह मान लिया जाए कि आप बॉलीवुड फिल्मों से दूर
हो गई हैं!
मुझे लगता है कि आज की तारीख में हिंदुस्तान के लोगों के दिलों तक पहुंचने का सबसे अच्छा माध्यम टीवी है। यह सही है कि मेरी वह फिल्म एक दिन भी ढंग से सिनेमाघरों में नहीं चली। लेकिन मैंने अगले बॉलीवुड प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। इसका नाम है ‘डर्टी पॉलिटिक्स’।

क्या कारण है कि बॉलीवुड फिल्मों में आपकी उपस्थिति लगातार कम होती चली गई है?

शायद यहां डायरेक्टर मुझे सीरियसली नहीं लेते। मैं अपने काम को लेकर बहुत चूजी हूं। मैंने ऐसी फिल्में कभी नहीं की जिनमें हीरो के साथ चार डांस कर लिए, बस।


महेश भट्ट साहब ने मुझे शुरू में ही समझा दिया था कि सोने को छूने से तुम सोना नहीं बन जाओगी। इसलिए मेरा कभी किसी स्टार हीरो के साथ काम करने में इंट्रेस्ट नहीं रहा।

मेरी फिल्मोग्राफी आप देखेंगे तो पाएंगे कि मेरी सारी फिल्में हीरोइन केंद्रित हैं। यह अलग बात है कि फिल्म चली या नहीं चली। मैं आगे भी अपनी ही शर्तों पर काम करूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed