फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   'Mai Aur Charles' love story of Charles Shobhraj may release in this week

इस सप्ताह आ रही है फिल्म, ये हैं 'बिकनी किलर' की प्रेम कहानियां

Wed, 24 Jun 2015 11:31 AM IST
Updated Wed, 24 Jun 2015 11:31 AM IST
विज्ञापन
'Mai Aur Charles' love story of Charles Shobhraj may release in this week

चार्ल्स शोभराज पर बनी फिल्म 'मैं और चार्ल्स' इस सप्ताह रिलीज हो सकती है। इसमें बिकनी किलर शोभराज का किरदार बॉलीवुड के होनहार अभिनेता रणदीप हुड्डा निभा रहे हैं। फिल्म निर्देशक प्रवाल रमण के मुताबिक फिल्म में शोभराज की प्रेम कहानियों और 1970 के दशक में पर्यटकों पर उसने जो बेतहाशा जुर्म किए थे, उस पर आधारित है।

विज्ञापन


कभी 'बिकनी किलर' तो कभी 'सांप' के नाम से पुकारा जाने वाला ये सीरियल किलर फिलहाल नेपाल की एक जेल में बंद है। वह अपनी रोमांचकारी जिंदगी और खूबसूरत प्रेमिकाओं के लिए जाना जाता है। उसने 64 वर्ष की उम्र में 20 वर्ष की एक बेहद खूबसूरत लड़की से शादी रचाकर खलबली मचा दी थी।
विज्ञापन


एक दफे अपनी जिंदगी पर बनने वाली फिल्म के लिए 15 मिलियन डॉलर यानी आज की मुद्रा दर के हिसाब से 90 करोड़ रूपयों का सौदा किया था। यही नहीं एक बार जब वह पेरिस से लौटा तो मिडिया को इंटरव्यू देने के लिए 5000 डॉलर वसूले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पारसी लड़की सेंटाल से हुआ प्यार

'Mai Aur Charles' love story of Charles Shobhraj may release in this week

चार्ल्स का पहला प्यार सेंटाल एक खूबसूरत पारसी लड़की थी, जो अपने माता- पिता के साथ रहती थी। एक पार्टी के दौरान वह चार्ल्स से मिली। उसके बाद वह जल्द ही चार्ल्स के करीब आ गई। असल में चार्ल्स की शारीरिक बनावट ऐसी थी कि ऐसा संभव ही नहीं था कि कोई भी लड़की उसके आकर्षण से नहीं बच पाती थी और उस पर फिदा न हो जाए।

चार्ल्स ने सेंटाल को बताया कि वह साइगॉन के एक धनी परिवार से है। उसके बोलने का अंदाज बिलकुल किवियों की तरह था। इस तरह उसने सेंटाल को शादी के लिए तैयार कर लिया, लेकिन इसके बावजूद सेंटाल के माता-पिता को वह शादी के लिए नहीं मना सका।

सेंटाल के माता-पिता फ्रेंच कैथोलिक प्रथा को माननेवालों में से थे। उन्हें चार्ल्स से शादी इसलिए मंजूर नहीं थी, क्योंकि चार्ल्स के पिता कैथोलिक समुदाय से नहीं थे। सेंटाल कहती थी, "मुझे फर्क नहीं पड़ता की वह अमीर है या नहीं।

उसके बाद आठ महीने के जेल के दौरान वह हमेशा उसके साथ रहती थी। वह अपने दोस्तों तथा साथ काम करने वाले लोगों को ये बताती थी, कि उसे सेना में भर्ती करने के लिए बुलाया गया था।

थाइलैंड में मैरी एंड्री को बनाया प्रेमिका

'Mai Aur Charles' love story of Charles Shobhraj may release in this week

तुर्की में छोटे-मोटे आभूषणों की चोरी में उसे गिरफ्तार कर लिए गया। वहां अपने छोटे भाई एंड्रयू की शह पर वह कुछ हफ्तों में छूट गया। उसने पु‌लिस से कहा कि वो चार्ल्स नहीं एंड्रयू है। जब तक पुलिस को इस बात की जानकारी हुई वह देश से निकल चुका था।

इधर एंड को पुलिस गाड़ी से भागने से जुर्म में ग्रीस पुलिस ने उस पर और चार्ज लगा दिया और इस तरह वहां की अदालत ने उसे 18 वर्ष की सजा सुनाई। इसी भागमभाग के बीच उसकी उसकी मुलाकात थाइलैंड की खूबसूरत महिला चार्ल्स मैरी एंड्री से हुई।

कुछ ही मुलाकातों में एंड्री उसकी दीवानी हो गई। दोनों के बीच काफी दिनों तक रोमांस चलता रहा। जबकि सेंटाल से भी उसने नाता नहीं तोड़ा था।

नेपाल जेल में रचाई निहिता से शादी

'Mai Aur Charles' love story of Charles Shobhraj may release in this week

1970 के दशक में उसने विदेशी पर्यटकों को अपना निशाना बनाना शुरू किया। वह उनका मित्र बनकर उनके लिए नशीली दवाइयां देता, फिर उनकी हत्या कर देता था।

विदेशी महिलाएं उसका मुख्य शिकार बनतीं थी। 1972-1976 के बीच उसने 24 लोगों की हत्या की थी। 1986 में चार्ल्स अपने साथियों के साथ तिहाड़ जेल से भागने में कामयाब रहा। वर्ष 2003 में नेपाल जाने के बाद उसे 1975 में हुए दो हिप्पियों के हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा दी गई।

नेपाल में सजा काटने के दौरान 2008 में 64 वर्षीय चार्ल्स ने बहुत ही छोटी आयु की (करीब 20 साल) एक नेपाली लड़की निहिता बिस्वास के साथ जेल में ही शादी कर ली। निहिता और उसके परिजन चार्ल्स साथ उसके संबंध को अपनी रजामंदी दे चुके हैं।

एक कुख्यात अपराधी होने के बावजूद चार्ल्स को जो लोकप्रियता हासिल हुई वह अपने आप में बहुत बड़ी है। इसी कहानी को केंद्र में रखकर बनाई गई फिल्म इस सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed