फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   know the habit of dev anand

आखिर किस-किस किस्म के शौक रखते थे देव आनंद

Fri, 26 Sep 2014 03:40 PM IST
Updated Fri, 26 Sep 2014 03:40 PM IST
विज्ञापन
know the habit of dev anand

देव आनंद एक दफ़ा अपने प्रशंसक को थैंक्यू बोलना भूल गए तो उन्होंने ड्राइवर से गाड़ी घुमाने को कहा और उसे सिर्फ़ शुक्रिया अदा करने 40 किलोमीटर का सफ़र तय किया।

विज्ञापन


खाने में उनको क्या पसंद था, दिलीप कुमार और राज कपूर से उनके कैसे संबंध थे और उनकी पसंदीदा अभिनेत्री कौन थीं? ये सब बातें बताईं उनके 91वें जन्मदिन पर उनके निकट सहयोगी रहे मोहन चुरीवाला ने...
विज्ञापन


जैसेकि उन्हें अस्पताल जाना क़त्तई पसंद नहीं था क्योंकि बीमार लोगों को देख कर उन्हें तकलीफ़ होती थी। उनकी फ़िल्मों में जब अस्पताल का सीन होता तो वो असल अस्पताल में शूट नहीं करते थे हमेशा सेट बनाते। उन्हें किताबें पढ़ने का बहुत शौक़ था लेकिन वो अपनी किताबें किसी को नहीं देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथियों के साथ रिश्ते

know the habit of dev anand

राज कपूर के जन्मदिन पर अपने ज़माने के ये तीनों सुपरस्टार मिलते। राज कपूर से तो उनके बहुत अच्छे संबंध थे। वो मुझे हमेशा बताते थे कि मैं किसी भी काम के लिए राज को बुलाऊं तो वो दौड़ा चला आता। मैं भी राज के बुलाने पर कहीं भी चला जाता।

मुंबई में अपनी आत्मकथा को वो दिलीप कुमार से लॉन्च कराना चाहते थे लेकिन दिलीप साहब की ख़राब सेहत के चलते ऐसा ना हो पाया। तब अमिताभ बच्चन ने किताब लॉन्च की थी।

खाना और चाहने वाले

know the habit of dev anand

उन्हें शाकाहारी खाना पसंद था। वो काली दाल, छोले और दही बड़े चाव से खाते थे। नाश्ता भारी करते थे लेकिन लंच नहीं करते थे। डिनर के बाद हमेशा वॉक पे जाते थे। उन्हें खाने से ज़्यादा खिलाने का शौक़ था।

वह कभी खाना अकेले नहीं खाते थे। हमेशा अपनी क्रू के साथ बैठकर खाते। हर उम्र के लोग उनके प्रशंसक थे। वह कभी उन्हें निराश नहीं करते थे.

लड़कियां अपनी हथेली पर उनके ऑटोग्राफ़ ले लेतीं थीं। एक दफ़ा एक लड़की उनसे बोली कि मेरी नानी आपकी बहुत बड़ी फ़ैन है और कहती हैं कि आपसे मिले बिना वो मरेंगी नहीं। तब देव साहब बोले, "तब तो मैं उनसे कभी नहीं मिलूंगा। क्योंकि मैं चाहता हूं कि वो ज़िंदा रहें।

और पंसदीदा अभिनेत्री कौन थी?

know the habit of dev anand

सुरैया को वो चाहते थे, ये बात हर किसी को पता है। लेकिन कोस्टार की बात करें तो उन्हें मीना कुमारी बहुत पसंद थी. वो कहते थे कि मीना का उच्चारण और भाषा बड़ी नफ़ासत वाली है।

संगीतकारों में उन्हें एसडी बर्मन के अलावा कोई नहीं भाता था. उनके गुज़र जाने के बाद वो उनके बेटे आरडी बर्मन के साथ काम करने लगे। अपने कपड़े वो ख़ुद पसंद करते। उन्हें सितारों का डिज़ाइनर से मदद लेना सख़्त नापसंद था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed