{"_id":"d236ac0ff7c638effdde26769e91e6e5","slug":"jokes-hindi-jokes-funny-jokes-best-jokes-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के लिए निवेदन!","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
बारिश के लिए निवेदन!
Updated Fri, 11 Jul 2014 11:30 AM IST
विज्ञापन
सेवा में,
विज्ञापन
श्रीमान इंद्र देव महोदय,
अध्यक्ष,
वर्षा विभाग,
विषय: वर्षा सही समय पर उपलब्ध करवाने बाबत।
श्रीमान जी,
उपरोक्त विषयान्तर्गत निवेदन है कि हमारे शहर में तीव्र गर्मी पड़ने से शहर वासी अत्यंत परेशान हो रहे हैं साथ ही यहाँ अन्य प्राणी भी गर्मी से त्राहि त्राहि कर रहे हैं।
अत: आपसे विनम्र निवेदन है कि मौसम को देखते हुए और सूर्यदेव के कोप को शांत करने के लिए उचित मात्रा में बादलों की व्यस्था करके बारिश करवाने की कृपा करें।
विज्ञापन
धन्यवाद।
भवदीय,
समस्त भारतीय।