{"_id":"2489207ae98bc5fe6cf52f5f9e5a31f1","slug":"jokes-hindi-jokes-best-jokes-funny-jokes-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"घडी का मसला!","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
घडी का मसला!
Updated Sat, 19 Apr 2014 10:29 AM IST
विज्ञापन
रात का समय था, सुनसान सड़क पर शर्मा जी अकेले चले आ रहे थे।
विज्ञापन
अचानक सामने से दो व्यक्ति शर्मा जी के आगे आ गए।
उनमे से एक आदमी बोला: श्रीमान क्या आपके पास एक रुपये का सिक्का है?
शर्मा जी पहले तो घबरा गए फिर अपने-आप को संभालते हुए बोले:
हाँ-हाँ, है बिलकुल है। लेकिन आप एक रुपये के सिक्के का क्या करेंगे?
आदमी: जी हम बस सिक्का उछालकर अपना एक छोटा सा विवाद निपटाना चाहते हैं।
शर्मा जी (थोडा उत्साहित होकर): ऐसा कौन सा विवाद है जो बातचीत से हल नहीं हो रहा
और सिक्का उछाल कर हल हो जायेगा।
आदमी: जी बात यह है कि आपके पैसे तो हम आपस में बराबर बाँट लेंगे बस यह फैंसला
नहीं कर पा रहे कि आपकी घड़ी कौन रखेगा!