{"_id":"9440698467729420cf76044e1d521208","slug":"jokes-hindi-jokes-best-jokes-196","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोसीजर तो फॉलो करना पड़ेगा!","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
प्रोसीजर तो फॉलो करना पड़ेगा!
Updated Sat, 26 Jul 2014 10:04 AM IST
विज्ञापन
बैंक में एक ग्राहक ने सुन्दर बैंक कर्मी से बड़ी ही शालीनता से पूछा, "मैडम, क्या आप मुझे बता सकती हैं कि जो चेक मैंने अभी दिया है वो कितने दिन में क्लियर हो जायेगा?"
विज्ञापन
बैंक कर्मी: कम से कम दो-तीन लगेंगे।
ग्राहक: लेकिन मैडम, इतना टाइम क्यों लगेगा? जिस बैंक का चेक मैंने दिया है वो तो सामने वाली बिल्डिंग में ही है।
बैंक कर्मी(बड़े ही शांत स्वर में): सर, मैं आपको कैसे समझाऊं, प्रोसीजर तो फॉलो करना पड़ता है न, मान लीजिये कि आप शमशान के सामने ही मर जाते हैं तो आपकी लाश को घर ले जायेंगे कि वहीँ सामने निपटा देंगे?
विज्ञापन