{"_id":"f12bf2e5b7121bd313205cb1dd04fb3c","slug":"jokes-best-jokes-hindi-jokes-funny-jokes-hindi-ss-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"दयालु संता!","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
दयालु संता!
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 13 Aug 2014 02:09 PM IST
विज्ञापन
एक दिन संता ऑफिस जाने के लिए जब बस में चढ़ा तो कंडक्टर ने हँसते हुए पूछा, "कल रात आप ठीक-ठाक घर पहुँच गए थे? कहीं गिरे तो नहीं या रास्ता तो नहीं भूले थे घर का?"
विज्ञापन
संता (गुस्से से): क्यों, कल रात को मुझे क्या हुआ था?
कंडक्टर: कल रात आप नशे में टुन्न थे।
संता: तुम कैसे कह सकते हो कि कल रात मैं नशे में था। हमने तो आपस में कोई बात भी नहीं की थी।
कंडक्टर: जी, वो ऐसा है कि कल रात जब आप बस में बैठे हुए थे तब एक मैडम बस में चढ़ी थी और आपने उन्हें उठकर अपनी सीट पर बैठने के लिए कहा था।
संता (हैरानी से): तो क्या किसी महिला को सीट देना कोई गुनाह है?
कंडक्टर (हँसते हुए): गुनाह तो नहीं है पर जब आप ने उनको सीट के लिए पूछा उस समय बस तो पहले से ही खाली थी।