फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Joke on train

सेलिब्रिटीज ट्रेन!

Tue, 10 Mar 2015 07:30 PM IST
Updated Tue, 10 Mar 2015 07:30 PM IST
विज्ञापन

सुरेश प्रभु की ब्रांड्स के नाम पर ट्रेन दौड़ाने की घोषणा के साथ सेलिब्रिटीज के नाम ट्रेनों का सोशल मीडिया पर ट्रेंड चल गया।

विज्ञापन


मोदी एक्सप्रेस : सुरेश प्रभु ने रेल बजट में एक मोदी एक्सप्रेस नाम की ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ट्रेन चलेगी नहीं, सिर्फ तेज हॉर्न बजाएगी।

बप्पी लाहिरी एक्सप्रेस : आपने चेन खींची तो आपको इसके पीछे एक और चेन नजर आएगी।

एकता कपूर एक्सप्रेस : एक प्लेटफार्म पर तीन बार आएगी।

आमिर खान एक्सप्रेस : साल में एक बार दौड़ेगी और यात्रियों का चुनाव भी खुद ही करेगी।

सलमान खान एक्सप्रेस : फुटपाथ पर भी चल सकती है।

मनमोहन ट्रेन : एकमात्र साइलेंट ट्रेन।

रजनीकांत एक्सप्रेस : ट्रेन खड़ी रहेगी, स्टेशन आते-जाते रहेंगे।

धोनी एक्सप्रेस : 95 प्रतिशत सफर में 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार, शेष 5 फीसद सफर में 400 किमी प्रतिघंटा की गति।

राहुल गांधी एक्सप्रेस : बार-बार पटरी से उतरेगी।

कांग्रेस एक्सप्रेस : हर बोगी में एक अनुभवी ड्राइवर है, लेकिन इंजन का ड्राइवर छुट्टी पर है।

केजरीवाल एक्सप्रेस : आपको चादर के बदले मफलर मिलेंगे।

अमित शाह ट्रेन : दिल्ली को छोड़कर पूरे देश को कवर करेगी।

अन्ना हजारे ट्रेन : पैंट्री कार नहीं रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed