फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   joke

मैंने आपको पहचाना नहीं

Tue, 14 Apr 2015 08:12 PM IST
Updated Tue, 14 Apr 2015 08:12 PM IST
विज्ञापन

एक 45 साल की महिला बहुत बीमार हो गयी उसे तुरंत अस्पताल ले गए।

विज्ञापन


अस्पताल में डॉक्टर ने कहा कि, "तुरंत ऑपरेशन करना पड़ेगा।"

उसे ऑपरेशन थियेटर में ले गए अभी वो वहां लेटी ही थी कि उसे साक्षात् भगवान के दर्शन हो गए भगवान ने कहा अभी तुम्हें मरना नहीं है अभी तो तुमने 40 साल 2 महीने और 8 दिन का जीवन और जीना है। यह कहकर भगवान गायब हो गए और ऑपरेशन सफलतापूर्वक हो गया।

महिला ने सोचा अब तो उसके पास काफी उम्र पड़ी है क्यों न अपने आप को थोड़ा सजाया संवारा जाये उसने वहीँ पर अपने साज सिंगार के लिए ब्यूटीशियन को बुलाया वजन कम करने के लिए डायटिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


कई दिन तक अस्पताल में रहने के बाद जब उसे घर आना था तो उसने फिर से साज सिंगार किया और हेयर-ड्रेसर को बुलाकर अपने बालों के रंग को चेंज करवाया।

अब वो बिलकुल बदली बदली थी जब वो अस्पताल से जाने लगी तो मन ही मन बहुत खुश थी कि उसके पास जीने के लिए अभी काफी लम्बा जीवन है।

वो काफी अच्छा महसूस कर रही थी जैसे ही वो अस्पताल के बाहर गली को पार करने लगी सामने से आती एम्बुलेंस ने उसे जोर की टक्कर मारी और वो वहीँ गिर कर मर गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही भगवान के पास पहुंची और कहने लगी, "मैं तो ये सोच कर काफी खुश थी कि मेरे पास जीने के लिए 40 साल से ज्यादा है यही कहकर आये थे न आप।"

भगवान ने सहजता से पूछा: क्या हुआ? मैंने आपको पहचाना नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed