ऐश्वर्या की 'जज्बा' ने दूसरे दिन पकड़ी कमाई की रफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस शुक्रवार को ऐश्वर्या राय की फिल्म 'जज्बा' रिलीज हुई है। इससे ऐश्वर्या राय की लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी हुई है। ट्रेलर भी फिल्म के प्रति काफी उत्सुकता जगा रहे थे। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कोई खास कमाल नहीं कर सकी। फिल्म ने पहले दिन 4.23 करोड़ की कमाई की।
लेकिन शनिवार ने फिल्म को अच्छा बिजनेस किया। फिल्म ने दूसरे दिन 5.49 करोड़ की कमाई की। इस तरह अब फिल्म की कमाई 9.72 करोड़ हो गई है। ऐश्वर्या के साथ फिल्म में इरफान खान भी और शबाना आजमी भी हैं। फिल्मी पंडितों ने रविवार को फिल्म का बिजनेस बढ़ने की उम्मीद जाहिर की है। फिल्म की कमाई को लेकर ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट
#Jazbaa biz witnesses SOLID growth on Sat. Good word of mouth has translated into strong biz. Fri 4.23 cr, Sat 5.49 cr. Total: ₹ 9.72 cr.
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 11, 2015
'तलवार' कर रही है अच्छा प्रदर्शन
पिछले हफ्ते रिलीज हुई अक्षय कुमार की 'सिंह इज ब्लिंग' पहले वीकएंड पर जबर्दस्त कमाई की थी। लेकिन इसके बाद फिल्म अपनी रफ्तार कायम नहीं रख सकी। फिल्म ने अब तक 65.6 करोड़ की कमाई की है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ ऐमी जैक्सन भी हैं।
'सिंह इज ब्लिंग' के साथ रिलीज हुई इरफान खान की फिल्म तलवार बॉक्स ऑफिस पर अक्षय की फिल्म के मुकाबले कमजोर साबित हुई थी। लेकिन समीक्षकों से फिल्म को काफी बढ़िया प्रतिक्रिया मिली। फिल्म ने पूरे हफ्ते एक जैसा ही प्रदर्शन किया। तलवार ने पहले हफ्ते 19.75 करोड़ का बिजनेस किया है। लेकिन अब तलवार का मुकाबला इरफान खान इस शुक्रवार रिलीज हुई 'जज्बा' से है। तलवार की कमाई पर ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट
#Talvar biz almost doubles on Sat, despite a plethora of new films. [Week 2] Fri 1.50 cr, Sat 2.70 cr. Total: ₹ 19.75 cr. India biz. SUPER!
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 11, 2015