फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   interview of sahid kapoor

मेरे अफेयर्स अलग हैं, फिल्में अलगः शाहिद कपूर

Tue, 10 Sep 2013 04:53 PM IST
रेखा ख़ान
रेखा ख़ान Updated Tue, 10 Sep 2013 04:53 PM IST
विज्ञापन
interview of sahid kapoor

आमतौर पर अपने अफेयर की चर्चाओं से बचने वाले शाहिद कपूर ने अफेयर्स पर दो टूक बात कही है।

विज्ञापन


बीबीसी से शाहिद ने कहा, ''मेरे जीवन में कोई संबंध हैं या नहीं हैं, उससे किसी पर क्या असर पड़ता है। मेरे निजी जीवन में अगर कोई उथल पुथल चल भी रही है तो उसे मैं फ़िल्म के सेट पर तो नहीं ले जा सकता। किसी फ़िल्म के सफल या असफल होने से मेरे अफेयर का क्या लेना देना है।''

वो कहते हैं, ''एक अभिनेता के जीवन में ऐसा कई बार होता है कि उसकी सफलता और असफलता के लोग कई कारण सोच लेते हैं। लोग ये सोच कर बैठ जाते हैं कि अरे शाहिद की प्रेमिकाएं ज़्यादा हो गई है इसलिए इसकी फिल्में नहीं चल रही हैं।
विज्ञापन


उन्हें यह सोचना चाहिए कि फ़िल्म तो एक निर्देशक बनता है। मैं या मेरी गर्लफ्रेंड नहीं। लेकिन लोग इसी तरह चीज़ों को देखते हैं। मैं किसी को कोई दोष नहीं दे रहा लेकिन मैं चीज़ों को वैसे नहीं देखता।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका के साथ एक बार से अफेयर की बात को सिरे से नकारते हुए शाहिद कहते हैं, ''अगर मीडिया वाले अपने अख़बार के पन्ने आठ से घटा कर तीन कर दें तो इस तरह की अफ़वाहें उड़ना अपने आप ही बंद हो जाएंगी।''

वक़्त-वक़्त की बात

शाहिद ने पिछले तीन साल में जो दो फ़िल्में की वो हैं 'मौसम' और 'तेरी मेरी कहानी' और दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। तो इन फ़िल्मों की असफलता के पीछे क्या कोई ख़ास वजह देखते हैं शाहिद?

शाहिद कहते हैं, ''जब वक़्त सही चल रहा हो तो सब ठीक होता है और जब वक़्त ख़राब चल रहा हो तो आपका हर फैसला गलत साबित हो जाता है। ये फ़िल्म इंडस्ट्री की एक बहुत बड़ी सच्चाई है।"


वो कहते हैं, "हां ये बात भी ज़रूर है कि इन दोनों ही फ़िल्मों में कोई न कोई कमी ज़रूर रही होगी तभी ये फ़िल्में दर्शकों को पसंद नहीं आई।

लेकिन बस मुझे इस बात की ख़ुशी है कि कभी किसी ने ये नहीं कहा कि उन्हें मेरा काम अच्छा नहीं लगा।'' शाहिद ये भी मानते हैं कि वो सीख रहे हैं और भविष्य में कोशिश करेंगे कि वो सही फ़िल्मों का चुनाव करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed