फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   interview of manjari fadnis

ज्यादा बोलूंगी, तो सस्पेंस खत्मः मंजरी फड़निस

Sat, 28 Sep 2013 08:18 PM IST
अमर उजाला मुंबई/हरि मृदुल
अमर उजाला मुंबई/हरि मृदुल Updated Sat, 28 Sep 2013 08:18 PM IST
विज्ञापन
interview of manjari fadnis

मंजरी फणनीस ने अभी बॉलीवुड की गिनी चुनी फिल्मों में ही अभिनय किया है, लेकिन वे लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने में काफी हद तक कामयाब हुई हैं। 'जाने तू या जाने न' और हालिया रिलीज 'ग्रांड मस्ती' उनकी चर्चित फिल्में हैं।

विज्ञापन


इसी शुक्रवार की रिलीज हो रही फिल्म वार्निंग में भी मंजरी एक अहम किरदार में दिखाई देंगी। इस फिल्म में अपने किरदार के बारे में वह विस्तार से बता रही हैं।
विज्ञापन


फिल्म वार्निंग के बारे में कहा जा रहा है कि इसकी 95 प्रतिशत शूटिंग पानी में हुई है। इस बात में कितनी सच्चाई है?

हां, यह बॉलीवुड की पहली फिल्म होगी, जिसे 95 प्रतिशत पानी में ही शूट किया गया है। तट से छह मील अंदर समुद्र में ज्यादातर सीन फिल्माए गए हैं। यह सब किसी रेकार्ड के लिए नहीं किया गया है, बल्कि फिल्म की कहानी ही कुछ ऐसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिर कहानी है क्या?

सात दोस्तों की कहानी है, जो पानी में फंसे हुए हैं। इससे ज्यादा तो नहीं बताऊंगी, फिल्म का सस्पेंस खत्म हो जाएगा।

वार्निंग टाइटल के बारे में तो बताइए कि आखिर यह फिल्म से किस तरह जुड़ता है?

फिल्म में लीड भूमिका निभा रहे सातों जनों को एक वार्निंग मिलती है, लेकिन कोई उसकी ओर ध्यान नहीं देता है। आखिरकार ऐसी दुर्घटना घटती है कि सातों की जिंदगी दांव पर लग जाती है।


शूटिंग कहां हुई है?


इस फिल्म को फिजी में शूट किया गया है। फिल्म के निर्देशक गुरमीत सिंह काफी काबिल डायरेक्टर हैं। बयालीस दिन में पूरी फिल्म खत्म कर ली गई थी।

तट से छह मील दूर समुद्र के अंदर की शूटिंग में आपको डर नहीं लगा कि जान का खतरा भी हो सकता है?

इसमें कोई शक नहीं है कि इस फिल्म की शूटिंग करते हुए सारे ही कलाकारों की जान जोखिम में थी, लेकिन बेहतर परिणाम के लिए जोखिम तो उठाने ही पड़ते हैं।

आपको तैराकी तो आती होगी?


हां, मैं तैरना जानती हूं, परंतु स्वीमिंग पूल में तैरना एक बात होती है और समुद्र में तैरना एक और बात। एक रोचक बात बताती हूं कि इस फिल्म में मेरे किरदार सबीना सान्याल को पानी का फोबिया है। वह पानी देखते ही डर जाती है। लेकिन नियति उसे समुद्र के पानी में जीवन संघर्ष के लिए डाल देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed