फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Indians spent Rs 1,000 crore in the month on the cinema

भारतीयों की जेब से चले गए 1100 करोड़, आपकी जेब से गया कितना

Tue, 04 Aug 2015 06:29 PM IST
Updated Tue, 04 Aug 2015 06:29 PM IST
विज्ञापन
Indians spent Rs 1,000 crore in the month on the cinema

भारत में सिनेमा का व्यवसाय नित नई ऊचाइयां छूता जा रहा है। भारतीय लोग सिनेमा पर दिल खोल कर रुपये खर्च कर रहे हैं। हिन्दी सिनेमा के 102 सालों के इतिहास में पिछला महीना ऐसा रहा है, जब महज 30 दिनों में फिल्मों ने 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर डाली।

विज्ञापन


बॉलीवुड हंगामा डॉट कॉम के मुताबिक पिछले महीने प्रमुख रूप से कुल 15 फिल्में रिलीज हुईं। केवल घरेलू बाजार में बस इनके हिन्दी संस्करणों की कमाई करीब 473 करोड़ (1 जुलाई से 2 अगस्त तक) है। जब इसमें तमिल और मलयालम में रिलीज हुई फिल्मों की कमाई जोड़ देते हैं तो ये आंकड़ा 800 करोड़ पार कर जाता है।
विज्ञापन


जबकि वैश्विक स्तर पर कमाई की बात की जाए तो इन फिल्मों की कमाई 1100 करोड़ पार जाती है। इससे साफ हो जाता है देश में रह रहे भारतीय ही नहीं, विदेश में रह रहे भारतीयों में भी यहां की फिल्मों को लेकर कितना उत्साह है। सिनेमा की इसी की चाहत को देखते हुए हॉलीवुड निर्माता भी इधर खास ध्यान लगाए हुए है। हाल ही में जेम्स बॉन्ड सिरीज की अगली फिल्म 'स्पेक्टर' का ट्रेलर लॉन्च हुआ तो अंग्रेजी हिन्दी के साथ उसे तमिल में भी रिलीज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यही है वो दो फिल्में, जिन्होंने बदल दिया इतिहास

Indians spent Rs 1,000 crore in the month on the cinema

पिछले महीने जिन फिल्मों ने लोगों को सिनेमाघर तक खींचा, उनमें दो प्रमुख फिल्में हैं। पहली 10 जुलाई को रिलीज हुई एसएस राजमौली की दक्षिण भारतीय फिल्म 'बाहुबली'। दूसरी ईद के मौके पर यानि 17 जुलाई को रिलीज हुई सलमान खान की बजरंगी भाईजान।

इस महीने फिल्मों की कमाई को लेकर वो दोनों धारणाएं सच होते दिखीं, जिनमें फिल्मों की कामाई के लिए अच्छी फिल्म और कमाई के लिए स्टार की लोकप्रियता के बारे में बताती हैं। बाहुबली अब तक भारत की सबसे महंगी फिल्म बताई गई। फिल्म में जबर्दस्त वीडियो इफेक्ट देखने को मिला। वहीं बजरंगी भाईजान में बस सलमान खान दिखे।

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक बाहुबली की वर्तमान कमाई 500 करोड़ के आगे जारी है। जबकि हिन्दी संस्करण भी 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुका है। जबकि बजरंगी भाईजान, धूम 3 को पछाड़ कर इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है। बॉली मूवी रिव्यूज डॉट कॉम के अनुसार फिल्म की कमाई वैश्विक स्तर पर 538.66 करोड़ के आगे जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed