{"_id":"236876145017243f79af3ae908f64200","slug":"i-wear-bikini-in-my-childhood-says-aditi-rao","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल की उम्र से पहन रही हूं बिकिनी : अदिति राव","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
तीन साल की उम्र से पहन रही हूं बिकिनी : अदिति राव
मुंबई ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2013 02:23 PM IST
विज्ञापन
बिकनी को लेकर अदिति राव ने एक अजीबो गरीब बयान दिया है। अदिति के इस बयान के फिल्म इंडस्ट्री में अलग-अलग मतलब तलाशे जा रहे हैं।
विज्ञापन
जल्द ही रिलीज होनेवाली फिल्म 'बॉस' में अक्षय कुमार के साथ अदिति राव हैदरी की जोड़ी है। टोनी डिसूजा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अदिति के बिकिनी दृश्यों की इन दिनों काफी चर्चा है।
बात यह है कि पहली बार अदिति अपनी किसी फिल्म में इस तरह का कोई ग्लैमरस सीन करती नजर आएंगी। लेकिन अदिति का कहना है कि वे तो तीन साल की उम्र से बिकिनी पहन रही हैं। बकौल अदिति, उन्हें तैराकी शुरू से ही बहुत पसंद रही है।
विज्ञापन
जब वे छोटी थी, तो उनके माता-पिता उन्हें बाथ टब में तैराकी सिखाते समय बिकिनी जैसी ड्रेस ही पहनाते थे। बॉस में अपने बिकिनी पहनने के बारे में अदिति कहती हैं कि सीन के मुताबिक ही उन्होंने ऐसा किया है।
विज्ञापन
उनका व्यंग्य में कहना है कि आखिर पूल साइड सीन में गाउन तो नहीं पहना जाएगा ना। वे आगे बताती हैं कि बिकिनी वाले सीन की शूटिंग में उन्हें काफी मजा आया। कोई मेकअप नहीं। सुबह का समय और सामने स्वीमिंग पूल में नीला नीला पानी।
इस खास सीन के लिए अदिति को वजन घटाने की जरूरत नहीं पड़ी। दरअसल वे शुरू से ही काफी स्लिम हैं। हां, कैमरे में अपने लुक का उन्होंने जरूर पूरा खयाल रखा। अदिति के अनुसार बॉलीवुड में दीपिका पादुकोण और ईशा गुप्ता की बॉडी सबसे खूबसूरत हैं।