फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   i do't have chochalate face?om puri

'हमारी शक्ल ऐसी नहीं थी कि फिल्मों में आएं'

Mon, 11 Aug 2014 08:42 AM IST
सलीम रिज़वी/न्यूयॉर्क से बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए
सलीम रिज़वी/न्यूयॉर्क से बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए Updated Mon, 11 Aug 2014 08:42 AM IST
विज्ञापन
i do't have chochalate face?om puri

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ओम पुरी का कहना है कि उनकी शक्ल-ओ-सूरत तो ऐसी नहीं थी कि फ़िल्मों में आएं, लेकिन बकौल उनके आर्ट फ़िल्मों के चलते वह ‘बच गए’।

विज्ञापन


बीबीसी से खास बातचीत में ओम पुरी ने कहा, “भारत में आर्ट फिल्मों की वजह से मैं और नसीरुद्दीन शाह जैसे अभिनेता बच गए। क्योंकि जिस तरह की शक्ल-सूरत कमर्शियल सिनेमा को चाहिए, वैसे हम नहीं हैं। हम चिकने नहीं हैं।”
विज्ञापन


ओम पुरी से ये बातचीत हुई उनकी हॉलीवुड फ़िल्म 'द 100 फुट जर्नी' के सिलसिले में जो शुक्रवार को रिलीज़ हुई। फ़िल्म के निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग हैं। इसी के प्रमोशन के लिए ओम पुरी अमरीका आए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


'मन माफ़िक किरदार नहीं'
ओम पुरी बताते हैं, “मेरी हमेशा से यह ख्वाहिश रही है कि मैं एक हरफनमौला कलाकार के तौर पर पहचान बनाऊं। फ़िल्म 'आक्रोश' तक तो मुझे सीरियस एक्टर माना जाता था।


उसे तोड़ने के लिए मैंने एक हास्य नाटक बिच्छू में मुख्य भूमिका निभाई, तब जाकर मुझे एक कॉमेडी फ़िल्म में भी रोल मिला।”और वो फ़िल्म थी कुंदन शाह निर्देशित 'जाने भी दो यारो'।

कमल हासन की फ़िल्म 'चाची 420' में भी उनकी हास्य भूमिका को सराहा गया। लेकिन उनके मुताबिक़ अब मन-माफ़िक किरदार मिल नहीं रहे।

थिएटर
ओम पुरी कहते हैं, “पिछले 35 सालों में मैं कभी एक हफ़्ता भी घर में नहीं बैठा, इसलिए आदत पड़ गई है काम करने की। अब जबकि ज़्यादा फ़िल्मों का काम नहीं मिल रहा तो अब मैं स्टेज में वापस जा रहा हूं। कुछ फ़िल्में भी करते रहेंगे।”

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed